8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pumpkin Seeds Benefits: जानिए कद्दू के बीज के हैं ये जबरदस्त फायदे, इम्यून सिस्टम से लेकर दिल को बनाता है बेहतर

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कद्दू के बीज पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। क्योंकि कद्दू के बीज का उपयोग कई गंभीर समस्याओं में किया जा सकता है। ये इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। कद्दू के बीज पुरुषों के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

2 min read
Google source verification
Pumpkin Seeds Benefits: जानिए कद्दू के बीज के हैं ये जबरदस्त फायदे, इम्यून सिस्टम से लेकर दिल को बनाता है बेहतर

Amazing health benefits of pumpkin seeds for immune system and heart

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीजों में विटामिन-बी, सी, ई, के और तांबा, जस्ता, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस,आयरन और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है जो हमें कई सारी गंभीर बीमारियों से दूर रखता है और साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। पुरुषों के लिए कद्दू के बीज के फायदे अनेकों हैं और इसका कई गंभीर समस्याओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कद्दू के बीजों का उपयोग पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए पोषण स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। तो आइए जानते है कद्दू के बीज के फायदे के बारे में

कद्दू के बीज के फायदे


1. दिल के स्वास्थ्य के फायदेमंद

कद्दू के बीज में वसा, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इन छोटे बीजों में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। बीजों में मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करके मदद कर सकता है।
यह भी पढ़े: जानिए गर्मियों में तरबूज खाने के हैं ये 5 अद्भुत फायदे, शरीर को रखता है हाइड्रेट

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीजों को डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन दो चम्मच भुने हुए कद्दू के बीजों का सेवन डायबिटीज के मरीज अपने नाश्ते के रूप में कर सकते हैं।

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद
प्रोस्टेट की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुरुषों को कद्दू के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोस्टेट एक प्रकार का ग्लैंड होता है, जो स्पर्म का निर्माण करने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट का साइज भी बढ़ने लगता है। लेकिन, इसका आकार ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए नही तो कई तरह की दूसरी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में कद्दू के बीजों के सेवन से इस ग्लैंड को स्वस्थ रखा जा सकता है।

4. वजन कम करने के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। कद्दू के बीज में भरपूर फाइबर पाए जाते है, जिसके सेवन से पेट भरा-भरा लगता है और भूख कम लगती है। ऐसे में आप कम खाना खाते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: रोज खाएं तुलसी की चार पत्तियां, जानें इसके 5 बड़े फायदे

5. सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीज में विटामिन ई और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों से बचा सकते हैं। यह बदले में आपके शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।