
health benefits of strawberry
Health Benefits Of Strawberry: डायबिटीज बीमारी होने पर अक्सर व्यक्ति को शुगर युक्त चीजों को ज्यादा मात्रा में सेवन करने की मनाही होती है। लेकिन हाल में ही आए एक स्टडी बताती है कि कि स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो मीठा होने के बावजूद भी डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट भी इस फल का रोजाना सेवन कर सकते हैं।
जानिए स्टडी में क्या बताया गया है-
फ़ूड एंड फंक्शन जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया है कि लगभग 15 से ज्यादा ऐसे व्यक्तियों को चुना गया था जिनका शुगर लेवल हाई होने के साथ-साथ वेट भी ज्यादा था। इन लोगों को स्ट्रॉबेरी ड्रिंक को सेवन करने के लिए कहा गया। शोध में पाया गया कि जिस भी व्यक्ति ने भोजन के पहले इस ड्रिंक का सेवन किया था, उसका शुगर लेवल पहले की तुलना में कम था। इसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि स्ट्रॉबेरी के रोजाना सेवन से इन्सुलिन सिग्नल में सुधार लाया जा सकता है।
डायबिटीज के पेशेंट किस प्रकार करें स्ट्रॉबेरी का सेवन
स्ट्रॉबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लामेट्री, और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो ये शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि चार से पांच स्ट्रॉबेरी से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में ये नुकसान भी पंहुचा सकता है।
वजन कम करने में करता है मदद
स्ट्रॉबेरी में फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है वहीं ये बेली फैट की समस्या को भी कम करता है। इसलिए वजन कम करना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं स्ट्रॉबेरी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसका रोजाना सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाता है, और ये वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
16 Apr 2022 01:03 pm
Published on:
16 Apr 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
