8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास ग्रास जूस के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। व्हीटग्रास कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। शरीर में खून की कमी पूरी के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास ग्रास जूस के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Amazing health benefits of wheatgrass juice in hindi

Wheatgrass Juice Benefits: व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।व्हीटग्रास जूस के पांच से आठ इंच तक लम्बे जवारों को पीसकर इसका जूस तैयार किया जाता है। गर्मियों के मौसम में व्हीटग्रास के जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि व्हीटग्रास की तासीर ठंडी होती है, जो कई समस्याओं को दूर करती है। व्हीटग्रास जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।

व्हीटग्रास जूस में में विटामीन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के, क्लोरोफिल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, आयोडीन, सेलेनियम, जिंक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। खून की कमी को पूरा करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये वजन को भी कम करने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं उसको मिलने वाले फायदे के बारे मे

व्हीटग्रास जूस पीने के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि व्हीटग्रास जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर के भी गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: शरीर में विटामिन B6 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि व्हीटग्रास जूस में कई तरह के एंजाइम्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

जोड़ों से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों से राहत दिलाने पाने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि व्हीटग्रास जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके अन्य फायदे

एनीमिया से बचाने में फायदेमंद
एनीमिया की समस्या से बचने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि व्हीटग्रास जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी पूरा करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।