
Amid rising cases of HMPV virus, former WHO chief scientist posted on X
HMPV Virus: इस समय चीन से भारत पहुंचे HMPV वायरस ने चिंता का बढ़ा दी है। चारों तरफ इस वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को लगने लगा है कही यह कोरोना के जैसे लॉकडाउन का कारण नहीं बन जाए। इसी बीच WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ने एक्स पर पोस्ट कर हिदायत दी है। एचएमपीवी वायरस के कुछ मामले मलेशिया और हांगकांग में भी पाए गए हैं। WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ने इसे जाना पहचाना वायरस वायरस बताया है। आइए जानते हैं क्या है उनकी राय।
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि HMPV वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ने पोस्ट कर बताया कि यह एक जाना पहचाना वायरस है जो श्वसन संक्रमण का कारण बनता है, इसके लक्षण ज्यादातर हल्के ही होते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इसमें आप हाथ धोना, मास्क पहनना आदि शामिल है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहना है कि एचएमपीवी (HMPV virus) भारत सहित वैश्विक स्तर पर पहले से ही प्रचलन रहा है, साथ ही विभिन्न देशों में इससे जुड़ी श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले भी सामने आए हैं। एचएमपीवी पहली बार 2001 में नीदरलैंड में खोजा गया था और यह पैरामाइक्सोविरिडे परिवार से संबंधित वायरस है। यह खांसने या छींकने से निकलने वाली श्वसन बूंदों के साथ-साथ दूषित सतहों को छूने या संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। इसका रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस से गहरा संबंध है।
जब यह वायरस होता है तो इसके सामान्य लक्षण होते हैं जो हमें अक्सर ऐसे भी हो जाते हैं लेकिन फिर भी आपाको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस में कुछ इस प्रकार लक्षण शामिल है —
यह एक इंफ्लूएंजा वायरस होने के कारण, एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह सीधे तौर पर संपर्क में आने से या संक्रमित चीजों को छूने से फैल सकता है। जैसे किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से यह दूसरे लोगों में फैल सकता है।
Updated on:
07 Jan 2025 02:19 pm
Published on:
07 Jan 2025 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
