26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इम्युनिटी और शरीर की सफाई केलिए रोज़ खाएं सेब

शोध के अनुसार हफ्ते में पांच या ज्यादा सेव खाने से सांस संबंधी बीमारियों की आशंका कम होती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Jun 24, 2020

इम्युनिटी और शरीर की सफाई केलिए रोज़ खाएं सेब

इम्युनिटी और शरीर की सफाई केलिए रोज़ खाएं सेब

एक पुरानी कहावत है की एप्पल ए डे कीप्स दी डॉक्टर अवे यानी हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। लेकिन आप इस बात पर कितना विश्वास करते हैं। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया की हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। यही वजह है की सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं। सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक होते हैं। सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं। हर रोज एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। सेब खाने के बहुत से ऐसे फायदे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा।

फेफड़े मजबूत रखता है सेब
यदि आप दिनभर प्रदूषण में या स्मोकिंग करने वालों के बीच रहते हैं तो आपको एक सेब रोजाना खाना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में क्यूरसेटिन नामक एंटीआक्सीडेंट, फ्लेवोएड व अन्य पोषक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो फेफड़ों को प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचा सकते हैं। साथ ही यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम भी करते हैं। शोध के अनुसार हफ्ते में पांच या ज्यादा सेव खाने से सांस संबंधी बीमारियों की आशंका कम होती है।

स्वस्थ और सफेद दांतों के लिए सेब बेहद फायदेमंद हैं। बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने के लिए सेब बेहद फायदेमंद हैं। सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं। सेब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता हैं। सेब के नियमित सेवन से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है और सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता हैं। सेब के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती हैं।वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है, सेब के नियमित इस्तेमाल से शरीर के भीतर मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.