11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार लोगों को लीवर, हार्ट, किडनी दान कर अनंत यात्रा पर चली अनिता

एक किडनी व लीवर एस में लगाया, हार्ट व अन्य किडनी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर भेजी जोधपुर. बाड़मेर के सिणधरी-बायतू रोड पर 13 दिन पहले डपर से सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ब्रेन डेड (मस्तिष्क की मौत) हुई 24 वर्षीय अनिता का रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एस) जोधपुर में अंगदान हुआ। […]

3 min read
Google source verification

अनिता के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए गए।

जिस एंबुलेंस से अनिता के शव को ले जाया गया, उसे भी फूल-मालाओं से सजाया गया।

जोधपुर से जयपुर भेजे गए हार्ट और किडनी दोनों महिलाओं में ट्रांसप्लांट किए गए। बाड़मेर निवासी एक 24 साल की महिला को हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। महिला 2 साल से हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। जयपुर में मालवीय नगर निवासी एक महिला को किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

डॉक्टर्स ने परिजन की सहमति से अनिता के शरीर से 2 किडनी, लीवर और हार्ट निकाला। अनिता के आर्गन डोनेशन से चार लोगों को नई जिंदगी मिली।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अनिता के हार्ट और किडनी जयपुर भेजे गए।ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अनिता के हार्ट और किडनी जयपुर भेजे गए।

विलाप करते अनिता के परिजन।

अस्पताल का स्टाफ व परिजन।