
नई दिल्ली : यूरिक एसिड का नॉर्मल रहना बहुत जरूरी है। अगर ये बढ़ने लगे तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। कई ऐसे फूड होते हैं जिनमें प्यूरीन कैमिकल होता है। अगर लंबे समय तक ऐसे फूड्स का सेवन जारी रखा जाए तो यूरिक एसिड बढ़ जाते हैं। आमतौर पर यूरिक एसिड ब्लड के द्वारा किडनी तक पहुंचता है और फिर फिल्टर होकर पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाता है। हाई यूरिक एसिड के मरीजों को जोड़ों में दर्द सूजन लालिमा जी मिचलाना अधिक प्यास लगना और चक्कर समेत कई तरह की समस्याएं होती हैं। अगर समय रहते इनका सीमित मात्रा में सेवन न किया जाए तो गठिया गाउट, हाथ पैरों में दर्द और सूजन आ जाती है। गाउट की समय को समय के साथ कंट्रोल न किया जाए तो हड्डियां डैमेज होने लगती हैं। गाउट एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक रह सकती है इसलिए इसे दवा और सही खानपान से कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं और पुरुषों का कितना होना चाहिए नॉर्मल यूरिक एसिड।
क्या होता है नॉर्मल यूरिक एसिड
रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक महिला का नॉर्मल यूरिक एसिड 2.4-6.0 mg/dL होना चाहिए और एक पुरुष का नॉर्मल यूरिक एसिड 3.4-7.0 mg/dL माना जाता है। अगर खून में यूरिक एसिड की मात्रा 7 mg/dL से ज्यादा होने लगे तो किडनी में पथरी गाउट और गठिया जैसी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों का यूरिक एसिड हाई रहता है।
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मौजूद यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है। जब किडनी ठीक तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है तो इससे खून में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा खराब जीवनशैली, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन मोटापा जंक फूड, प्यूरीन फूड्स की अधिकता दवाइयों का सेवन यूरिक एसिड के बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।
यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं
विटामिन सी भरपूर मात्रा में लें: यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए अपने डाइट में खट्टे रसदार फल जैसे आंवला नारंगी नींबू संतरा अंगूर टमाटर, आदि को शामिल करना चाहिए। यह सभी विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
1. पैक्ड फूड का सेवन न करें
2. कैचअप से दूर रहें
3 . चॉकलेअ चिप्स और बिस्कुट का सेवन सीमित मात्रा में करें
4 . रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
5 . रोज कम से कम 1 फ्लोर चढ़ें या 10 से 15 सीढ़ियां चढ़ें
6 . हफ्ते में कम से कम 2 दिन स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग करें
7 . रोज स्ट्रेचिंग योगा और सिटिंग अप्स एंड डाउन करें
यूरिक एसिड को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे
2. खाली पेट अजवाइन का सेवन करें
3. यूरिक एसिड को कम करने के लिए संतरा, मौसमी, अंगूर और नींबू का सेवन फायदेमंद होता है
4. एप्पल साइडर विनेगर भी यूरिक एसिड को कम करना है
5. नियमित रूप से भीगे हुए साबुत अनाज का सेवन करें
6. डाइट में फल, सब्जियां और जूस शामिल करें
7. रोज कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीएं।
Updated on:
27 Dec 2021 01:30 pm
Published on:
27 Dec 2021 01:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
