4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Avocado Health Benefits:आइए जानते हैं एवोकाडो खाने के फायदों के बारे में

Avocado Health Benefits: जानते हैं एवोकाडो क्यों होता है सेहत के लिए फायदेमंद क्या होते हैं इसको खाने के फायदे

2 min read
Google source verification
Avocado Health Benefits

Avocado Health Benefits

Avocado Health Benefits: नई दिल्ली। फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनका सेवन करने से आप फिट रहते हैं। इनमें बहुत सारे ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। फल में बहुत सारे मिनरल्स,कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर के विकास और ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं। और यदि फल में एवोकाडो की बात करें तो ये फल पूरा का पूरा हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यदि रोज इस फल का सेवन करा जाए तो पाचन तंत्र, दिल के रोग, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही साथ हड्डियों के विकास के लिए भी फायदेमंद है। ओस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर हड्डियों की बीमारी को दूर करता है। यह फल ऊर्जा प्रदान करने का भी बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसके फल से डिप्रेशन जैसी दिमागी बीमारी भी दूर हो जाती है।

अब जानते हैं इनके फायदों के बारे में-

यह भी पढ़ें: एवाकाडो खाने के कुछ बेहतरीन फायदे

1. डाइजेशन में करे सुधार
ज्यादातर बीमारियों कि जड़ पेट ही होता है। इसलिए इसका अधिक ध्यान रखने की हमें जरूरत होती है। पेट के लिए एवाकोडो का फल बहुत अच्छा और हेल्दी माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो हमारे हाजमे को दुरुस्त करता है। और डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में भी फायदेमंद होता है।

एवाकाडो में मैग्नेशियम पाया जाता है जो कब्ज जैसे बीमारियों से निजात दिलाता है। यदि आपको पेट की कोई भी समस्या जैसे कब्ज,अपच, पेट में दर्द या भारीपन रहता हो तो आप इस फल का यूज़ कर सकते हैं।

2. ब्रेन के लिए होता है फायदेमंद

एवाकाडो का रोज उपयोग करने से आपका ब्रेन में बेहतर तरीके से डेवलपमेंट होता है। एवाकाडो मेन्टल हेल्थ में बहुत लाभदायक है। इसका सेवन करने से ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। एक रिसर्च के दौरान ये पता चला है कि यदि रोज आप मात्र एक एवाकाडो का सेवन करते हो तो ये मेमोरी पावर को बढ़ा देता है। और आपकी स्किल्स पहले से अच्छी होने लगती है। इसमें जो पोषक तत्त्व होते हैं वे ब्रेन को बूस्ट कर देते हैं।

3.आंखों के लिए लाभदायक

एवाकाडो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को तेज करते हैं। इसका प्रयोग फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा दिलाते हैं। यह आंखों से स्ट्रेस को भी कम कर देता है और दर्द से भी आराम दिलाता है। इसलिए दिन में आप एक एवाकाडो का सेवन जरूर करें।

4. हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद

एवाकाडो हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस ,मैग्नेशियम और मैंगनीज पाए जाते हैं जो हड्डियों की गंभीर बीमारी जैसे ओस्टियोपोरोसिस को दूर कर देता है। इसमें जिंक भी पाया जाता है जो कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें: एवाकाडो का इस तरह करें प्रयोग स्किन में आएगा ग्लो

5.एनर्जी बूस्टर

एवाकाडो बॉडी में न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्ब करने में बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ा देता है। इसमें कार्ब्स पाए जाते हैं जो एनर्जी के लेवल को बूस्ट करते हैं। इसमें विटामिन ए बी 1 बी 2 बी 6, विटामिन सी और के होते हैं। जो शरीर में थकान, बदन दर्द और सिरदर्द को दूर कर देते हैं और इनसे बचाते हैं।

यह भी पढ़ें: परफेक्ट बॉडी शेप के लिए एवाकाडो का करें प्रयोग

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल