1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में सोने से पहले शिलाजीत में मिलाकर पी लें ये एक चीज, दिल से लेकर दिमाग तक रहता है दुरुस्त

Shilajit Benefits For Men : शिलाजीत का नाम सुनते ही अगर आपको ये लगता है कि ये केवल पुरुषों की कमजोरी को दूर करने वाली है तो बता दें कि ये कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने वाली होती है।

3 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 16, 2022

shilajit.jpg

शिलाजीत सही मायने में पौरुष शक्ति को बढ़ाने की अचूक औषधिय है, लेकिन इसके अलावा भी उसके कई औषधिय गुण हैं जो पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। शिलाजीत कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में कारगर है। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ ही दिल की बीमारियों में भी बहुत कारगर है। तो चलिए जानें कि कि शिलाजीत को किस चीज में मिला कर पीना स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद होता है।

शिलाजीत हिमालय और हिंदुकुश पर्वतमाला पर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये एक प्राकृतिक खनिज है। ये चिपचिपा और टाइट होता है, जो पौधों व उसके हिस्सों के हजारों सालों तक विघटन पर प्राप्त होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत को शक्तिवर्धक माना गया है, जिससे संपूर्ण सेहत का विकास होता है।
शिलाजीत पुरुषों की अंदरुनी ताकत और यौन स्वास्थ्य के लिए वरदान माना गया है। शुद्ध शिलाजीत का सेवन करना पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अद्वितीय फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि शिलाजीत के सेवन से कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं।

सबसे पहले जानें किस चीज से लें शिलाजीत
शिलाजीत एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो हिमालय की चट्टानों के नीचे पाया जाता है। कई सालों की लंबी रासायनिक प्रक्रिया के बाद यह विशेष औषधीय पदार्थ तैयार होता है। इसे दूध के साथ लेना सबसे ज्यादा गुणकारी होता है। शिलाजीत सूखने के बाद पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर पीना काफी लाभदायक माना जाता है।
दिल की बीमारियों से बचाने वाला
शिलाजीत का सेवन दिल से जुड़े रोग से बचाने वाला होता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाला माना जाता है इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और हार्ट पर जोर नहीं पड़ता।

1. पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन में सुधारने वाला
पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को सुधारने में शिलाजीत का कोई तोड़ नहीं। ये हॉर्मोन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को सुधारने और नपुंसकता जैसी समस्या को दूर करने वाला होता है। बालों का झड़ना, मसल्स कमजोर होना, बॉडी फैट बढ़ना व थकान जैसी समस्या में भी शिलाजीत बहुत फादेमंद होता है।
2. एनीमिया की समस्या दूर होगी
एनीमिया की समस्या हो या थकान और कमाजेरी के साथ मानसिक तनाव को दूर करने वाला शिलाजीत होता है। ये महिलाओं के लिए भी कारगर है।
3. पेशाब संबंधित समस्याएं होंगी दूर
शिलाजीत का सेवन पेशाब संबंधित समस्याओं से भी राहत प्रदान कर सकता है। यह गुर्दों व मूत्राशय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेशाब में जलन और पथरी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।
4. जोड़ों के दर्द से राहत
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो शिलाजीत का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में टिश्यू की सूजन को कम करके जोड़ों के असहनीय दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों व कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने की प्रक्रिया को भी कम किया जा सकता है।
5. दिमाग को तेज रखता है
शिलाजीत का इस्तेमाल हमारे दिमाग के लिए भी लाभदायक होता है। यह हमारी याद्दाश्त को भी मजबूत कर सकता है। इसमें मौजूद फुलविक एसिड दिमाग में ताऊ प्रोटीन के असामान्य व असंतुलित उत्पादन को रोक सकता है। जिससे दिमाग की अल्जाइमर जैसी समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। हालांकि, इस पर अभी अधिक शोध की जरूरत है।

शिलाजीत के अधिक सेवन से नुकसान
गर्मी और एलर्जी के चलते त्वचा पर फोड़े-फुंसी, रैशेज और इरिटेशन जैसी परेशानियां दिखना भी इंडियन वियाग्रा यानि शिलाजीत का साइड-इफेक्ट हो सकता है। शिलाजीत के अधिक सेवन से उल्टी होना, बेचैनी महसूस करना या फिर हार्ट बीट भी बढ़ सकती है। बार-बार पेशाब करने की इच्छा भी शिलाजीत के अत्यधिक सेवन का एक साइड-इफेक्ट हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)