
Benefits of Amla Powder and Honey for health
नई दिल्ली : आंवला चूर्ण और शहद मिलाकर खाने के कई फायदे हैं। इससे आपका शरीर भी डिटॉक्स होता है जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है। आंवला में विटामिन सी विटामिन ए और विटामिन ई पाए जाते हैं जो आपकी आंखों और इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा शहद में एंटीऑक्सीडेंट राइबोफ्लेविन नायसिन विटामिन बी-6 विटामिन सी और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके गले की खराश से लेकर स्किन समस्याओं में भी काफी मददगार हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आंवला चूर्ण और शहद के फायदे और इस्तेमाल के तरीके।
आंवला चूर्ण और शहद के फायदे
1. पाचन में सहायक
आंवला चूर्ण और शहद मिलाकर खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दरअसल आंवला चूर्ण में फाइबर पाया जाता है। साथ ही शहद में विटामिन सी पाया जाता है। इन पोषक तत्व की मदद से आपके पाचन में बहुत मदद मिलती है। फाइबर आपके पाचन से लेकर कब्ज और दस्त की समस्या में भी आराम देता है।
2. दिल की सेहत का रखे ख्याल
आंवला चूर्ण और शहद खाने के कई फायदे हैं। नियमित रूप से आंवले का चूर्ण और शहद के सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल सही रहता है। इसके अलावा शहद और आंवला दोनों में एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो, दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
3. कफ और जुकाम से राहत
आंवला और शहद सर्दी-खांसी के लक्षणों को ठीक करने में बेहद कारगर होता है। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो सूखे गले को आराम देता है। वहीं आंवला इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह फ्लू के लक्षणों को भी ठीक करने में सहायक है।
4. लीवर को रखे तंदुरुस्त
आंवला चूर्ण और शहद का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इनका मिश्रण विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने और लीवर की अच्छी सेहत के लिए अच्छा होता है। आंवला और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा लीवर को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है।
5. अस्थमा के लक्षणों को कम करे
अस्थमा के लक्षणों के उपचार में भी आंवला चूर्ण और शहद काफी फायदेमंद होता है। इनके मिश्रण से गले की घरघराहट कफ और सांस फूलने की समस्या से राहत मिलती है। इससे आपको सांस लेने में आसानी मिल सकती है।
6. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
अच्छे बालों के विकास के लिए आंवला और शहद बेहद मददगार होता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा होते हैं। आंवला बालों को रूखेपन और स्किन के दाग-मुहांसों को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं।
आंवला चूर्ण और शहद का कैसे करें इस्तेमाल
1. एक चम्मच आंवला का रस और एक चम्मच शहद गर्म पानी के साथ लें। इससे आपका पाचन बेहतर होता है।
2. एक टेबलस्पून आंवला पाउडर में एक टेबलस्पून शहद मिलाएं। इसे रोज सुबह लेने से आपके लीवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
3. कफ और खांसी ठीक करने के लिए आंवले के चूर्ण, शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर खा सकते हैं।
4. रोजाना 20 ग्राम आंवला चूर्ण और एक चम्मच टेबल स्पून शहद साथ लें। यह आपको अस्थमा और आंखों की समस्या से निजात दिलाता है।
5. एक चम्मच आंवला जूस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच अदरक का जूस मिलाएं। इसे रोजाना पीने से आपका इम्यून सिस्टम अच्छा रहता
आंवला चूर्ण और शहद के नुकसान
लेकिन आंवला चूर्ण और शहद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आंवले के अधिक सेवन से आपको एसिडिटी लीवर यूरिन जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसलिए एक दिन में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही आंवला चूर्ण और शहद का सेवन करें।
Published on:
13 Dec 2021 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
