
Benefits of avocado for health and skin
Avocado Benefits: एवोकाडो का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। साथ ही इसका इस्तेमाल करना स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। एवोकाडो एक पॉपुलर सुपरफूड में से एक है। एवोकाडो में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्त्वों के भरपूर गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। एवोकाडो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है एवोकाडो का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
एवोकाडो के फायदे
1. लिवर को मजबूत बनाने में फायदेमंद
लिवर को मजबूत बनाने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में कुछ ऑर्गेनिक यौगिक मौजूद होते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े:शरीर में हो गई है खून की कमी, तो इसे पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें इन चीजों को शामिल
2. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: एक गिलास सब्जी का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याएं होती है दूर
4. स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एवोकाडो का सेवन या इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
25 Jul 2022 01:44 pm
Published on:
25 Jul 2022 01:40 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
