
Benefits of banana peel for health and skin
Banana Peel Benefits: केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन केले की तरह ही केले का छिलका का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। केले के छिलके में विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल भरपूर मात्रा पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए केले के छिलके का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये झुर्रियों और मुंहासे को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं केले के छिलके से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में
केले के छिलके के फायदे
1. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए केले के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के छिलके में विटामिन ए पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद
2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए केले के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के छिलके में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और दस्त की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
3. मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने में फायदेमंद
मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के छिलके में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप केले के छिलके को प्रभावित स्किन पर रगड़े।
यह भी पढ़े: मशरूम पाचन और स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में होता है फायेदमंद, जानें इसके अन्य फायदे
4. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए केले के छिलके का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले के छिलके में फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
29 Jul 2022 04:03 pm
Published on:
29 Jul 2022 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
