Kalonji tea : कलौंजी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसके पोषक तत्व भी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। कलौंजी में फाइबर, विटामिन ए, सी, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कलौंजी (Kalonji Tea) , जिसे अंग्रेजी में निगेला सीड्स या ब्लैक क्यूमिन के नाम से जाना जाता है, एक अत्यंत मूल्यवान मसाला है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में सदियों से किया जा रहा है। इसके छोटे, काले बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और सुगंधित होता है। ये पोषक तत्व पाचन तंत्र को सुधारने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।