7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेथी की सब्जी और पराठे से डायबिटीज कंट्रोल करें, रोजाना खाने से होंगे ये फायदे

सर्दियों में हरी मेथी खाने के कई फायदे हैं, इसके सेवन से न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि पाचन में भी सुधार आता है। मेथी को सब्जी और पराठे के रूप में खाया जा सकता है, इसका रायता भी बना सकते है। आइए जानते हैं मेथी के पराठे खाने के क्या फायदे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Dec 18, 2023

सर्दियों में हरी मेथी खाने के कई फायदे हैं

सर्दियों में हरी मेथी खाने के कई फायदे हैं, इसके सेवन से न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि पाचन में भी सुधार आता है। मेथी को सब्जी और पराठे के रूप में खाया जा सकता है, इसका रायता भी बना सकते है। आइए जानते हैं मेथी के पराठे खाने के क्या फायदे हैं।

मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकती है

मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) बहुत कम होता है। ये शुगर को स्‍पाइक नहीं होने देती है। शुगर स्पाइक होने पर खाना खाने के बाद ज्यादा भूख लगती है। इसे खाने से बार—बार भूख नहीं लगती।

पराठे बाजरे के आटे में बनाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा

सर्दियों में मेथी का पराठा खाने से शरीर में गर्माहट का असहसास होता है। आप नाश्ते में मेथी के पराठे खा सकते है। पराठे बाजरे के आटे में बनाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा। इससे एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा और भूख भी जल्दी नहीं लगेगी। आप मेथी के पराठे को लहसुन की चटनी के साथ खा सकते हैं।

मेथी के पराठे में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है

मेथी के पराठे में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। यह प्रेग्नेंट महिला के साथ—साथ बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकती है। ग्रोथ एज में यदि आप बच्चों को मेथी का पराठा खिलाएंगे तो उनकी हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

मेथी के पराठे के साथ-साथ सब्जी भी खानी चाहिए

मेथी में विटामिन सी, डी के साथ फोलिक एसिड भी होता है, जो हर एज ग्रुप के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है। जिन लोगों को खून की कमी रहती है, उन्हें भी मेथी के पराठे के साथ-साथ सब्जी भी खानी चाहिए।