6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits Of Litchi: गर्मियों में खूब खाइए लीची, मिलेंगे सेहत को कई फायदे और इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

Benefits Of Eating Litchi: लाल-लाल रसीली लीची सेहत का खजाना है। कई पोषक तत्वों से भरी लीची खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में चलिए जानें।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

May 05, 2022

know_about_these_big_benefits_of_litchi.jpg

know about these big benefits of litchi

लीची फाइबर, पानी, विटामिन ए, बी कंप्लेक्स और सी, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन जैसे खनिज का अच्छा सोर्स है। गर्मियों में इस फल को खाने से बहुत से फायदे मिलते हैं। पानी की कमी रोकने से लेकर लीची कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मददगार है। ये शरीर और पेट को ठंडक प्रदान करती है, इसलिए इसे गर्मी में जरूर खाना चाहिए।

आइए जानते हैं लीची के ये बड़े फायदों के बारे में- know about these big benefits of litchi

कोलेस्ट्रॉल और लिवर के लिए
लीची में मौजूद बीटा कैरोटीन लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। वहीं, इसमें मौजूद फोलेट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे नर्वस सिस्टम और ब्लड सर्कुलेशन दोनों ही बेहतर होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट
एंटीऑक्सिडेंट के साथ ही विटामिन सी से भरी लीची इम्युनिटी बढ़ाने का भी काम करती है। ये रेड बल्ड सेल्स को बढ़ाती है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है। हीमोग्लोबिन भी बेहतर होता है। लीची में बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेबिन, नियासिन और फोलेट खून की कमी को दूर करते हैं।

वजन कम करने में सहायक
लीची में घुलनशील फाइबर खूब होता है। साथ ही नेचुरल शुगर होने के कारण इसका नुकसान शरीर को नहीं होता। इसे खाने से मेटाबॉलिक रेट हाई होता है और वेट कम करने में मदद मिलती है। फाइबर हमारे भोजन को पचाने में सहायक होता है और अंदरूनी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद
लीची में फाइबर और पानी की अधिक मात्रा से आंत भी स्वस्थ रहता है, इससे पेट साफ होता है और अपच या कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही ये हल्के दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन को कम करने वाला भी होता है। किडनी स्टोन निकालने में भी मददगार होता है। लीची में मौजूद विटामिन्स रेड ब्लड सेल्स को बनाने वाले होते हैं।

इंस्टेंट एनर्जी देने वाला
लीची हाई एनर्जी फूड होता है। इसे खाने से गर्मियों में ऊर्जा की कमी, थकान या कमजोरी को आसानी से दूर किया जा सकता है। लीची में मौजूद नियासिन हमारे शरीर में ऊर्जा के लिए आवश्यक स्टेरॉयड हॉर्मोन और हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है।

डिहाइड्रेशन को दूर करने वाला
लीची का रस एक पौष्टिक तरल है। यह गर्मी के मौसम से संबंधित समस्याओं को दूर करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लीची हमारे शरीर में संतुलित अनुपात में पानी की आपूर्ति करती है।

संक्रमण से बचाने वाली
सर्दी-जुकाम से बचाव: लीची विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण खांसी-जुकाम, बुखार और गले के संक्रमण को फैलने से रोकती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।