
Benefits of Puffed Rice for Health
नई दिल्ली। Puffed Rice Benefits: मुरमुरा जिसे कुरमुरा अथवा पफ्ड राइस के नाम से भी जाना जाता है, उसे चावल से तैयार किया जाता है। मुरमुरे को चावल को कढ़ाई में तेज आंच पर भूनकर तैयार किया जाता है। मुरमुरे से भेलपुरी, नमकीन, लड्डू तथा गजक आदि तैयार किए जाते हैं। इसे हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जाता है। स्वाद में बढ़िया होने के साथ ही मुरमुरा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा भी कम होती है। मुरमुरे में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर मैग्नीशियम प्रोटीन तथा आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। तो आइए जानते हैं सेहत से भरपूर मुरमुरे के फायदों के बारे में...
1. ऊर्जा देने में
मुरमुरे का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, मुरमुरे में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर की 60 से 70 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत को पूरा कर सकता है। बता दें कि शरीर कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलता है, जो ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है । इस आधार पर यह माना जा सकता है कि शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरे का सेवन उपयोगी साबित हो सकता है।
2. कब्ज को दूर करने के लिए
चावल के मुरमुरे का सेवन पाचन क्षमता में सुधार कर सकता है। दरअसल, ये डाइटरी फाइबर से समृद्ध होते हैं, जिस वजह से इसका सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। बता दें डाइटरी फाइबर पेट भरे होने का एहसास करा सकता है। इसके अलावा, कब्ज और मोटापे की समस्या से राहत प्रदान कर सकता है। यही कारण है कि मुरमुरे का सेवन कब्ज को दूर करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
3. हड्डियों को बनाए मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मुरमुरे का उपयोग लाभकारी हो सकता है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं । इसमें पाए जाने वाले ये पोषक तत्व हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस आधार पर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मुरमुरे का सेवन करना गुणकारी हो सकता है।
4. कोलन कैंसर से बचाव
मुरमुरे का उपयोग कोलन कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। दरअसल, एक अध्ययन के अनुसार मुरमुरे में डाइटरी फाइबर और स्टार्च होते हैं, जो बड़ी आंत में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड को बढ़ावा दे सकते हैं। ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए ईंधन का काम कर सकता है, जिससे कोलन कैंसर व आंत संबंधी बीमारियों से बचाव हो सकता है। हालांकि, मुरमुरा कैंसर का उपचार नहीं है।
5. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
चावल से तैयार मुरमुरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में बदलकर आपके दिमाग के लिए फ्यूल की तरह काम कर सकता है। क्योंकि मस्तिष्क के एक तरह से संचालन हेतु ग्लूकोज की जरूरत पड़ती है। इसी कारण से मुरमुरे का सेवन आपके मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Updated on:
27 Dec 2021 11:53 pm
Published on:
27 Dec 2021 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
