लिवर की सेहत के लिए उसका ध्यान रखना जरूरी होता है इसलिए जानिए इन औषिधियों के बारे में जो आपकी लिवर की सेहत के लिए लाभदायक हो सकती हैं
नई दिल्ली। लिवर की सेहत को ठीक रखने के लिए आप अपने आहार में कई प्रकार के बदलाव करते ही रहते हैं। वहीं आज कल अनेकों चीज़ो में केमिकल्स मिला हुआ रहता है। जो सेहत को नुकसान पंहुचा सकता हैं। ऐसे में आप इन औषिधियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो लिवर की सेहत को ठीक रखने में आपकी मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इन औषिधयों के बारे में-
सिंहपर्णी
आपको बताते चलें कि एक शोध में सिंहपर्णी की पत्तियों को चूहों को खिला कर देखा गया था। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है। जी लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है। वहीं यदि जो व्यक्ति लिवर की समस्याओं से ग्रसित रहते हैं। उनको इस जड़ी बूटी की जरिए लोगों का इलाज किया जा सकता है।
येलो डार्क रुट
यह डार्क रुट लिवर की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका सेवन लिवर के लिए टॉक्सिन्स के प्रकार काम करता है। ये शरीर से विषैले तत्त्व निकालने में मदद करता है। और ये लिवर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है।
चिकरि की जड़
चिकरि का जड़ लिवर की सेहत के लिए अच्छा होता है। ये लिवर को साफ़ रखने में मदद करता है। वहीं ये पथरी जैसे समस्या को भी कम करने में लाभदायक होता है। ये मोटापे को कम करने में मदद करता है।
हल्दी
हल्दी की बात करें तो यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया ने एक शोध में बताया है कि हल्दी का सेवन लिवर के लिए अच्छा होता है। ये लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। वहीं हल्दी का सेवन फैटी लिवर, डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है।