Blood Donation : ICMR के तहत NIIH, मुंबई ने देश की पहली 'रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री' शुरू की है, जिससे थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को जल्दी ब्लड उपलब्ध हो सकेगा।
Blood Donation : देश में पहली बार दुर्लभ रक्त समूह वाले मरीजों के लिए राष्ट्रीय स्तर की 'रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री' तैयार की गई है। यह पहल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी (एनआईआईएच), मुंबई की तरफ से की गई है। इसका उद्देश्य ऐसे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है जिन्हें बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। इससे थैलेसीमिया और सिकल सेल बीमारी से जूझ रहे मरीजों को विशेष राहत मिल सकेगी।
रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री' ऑनलाइन पोर्टल है, इस पर दुर्लभ रक्त समूह वाले डोनर्स (रक्तदाताओं) की जानकारी दर्ज है। इसे भारत सरकार के ई-रक्तकोष प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है, जिससे सभी ब्लड बैंकों का डेटा एक साथ जुड़ सके। इससे मरीजों व डॉक्टरों को पोर्टल के माध्यम से जरूरत के समय पर रेयर ब्लड की जानकारी और संपर्क तुरंत मिल सकेगा। गौरतलब है कि दुर्लभ समूह का रक्त खोजने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- 1.5 लाख थैलेसीमिया के मरीज देश में।
- 1200 से ज्यादा रोज होते हैं सड़क हादसे।
- 06 करोड़ से अधिक हर साल सर्जरी।
- 24 करोड़ ऑपरेशन हर साल होते हैं।
- 01 करोड़ से अधिक गर्भ से जुड़ी जटिलताओं के लिए रक्त की जरूरत।
रक्तदान एक महान कार्य है लेकिन हर व्यक्ति इसके लिए उपयुक्त नहीं होता। नीचे दिए गए मानदंडों के अनुसार यह तय किया जाता है कि कौन रक्तदान कर सकता है:
आयु: 18 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए।
वजन: न्यूनतम 50 किलोग्राम होना चाहिए।
स्वास्थ्य: व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ हो, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो।
पुरुषों में कम से कम 13.0 g/dL
महिलाओं में कम से कम 12.5 g/dL
ब्लड प्रेशर: सामान्य सीमा में होना चाहिए।
दो बार रक्तदान के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर होना चाहिए (पुरुषों के लिए)।
महिलाओं के लिए रक्तदान की आवृत्ति साल में 2 बार तक सीमित हो सकती है।
गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाएं
हाल में सर्जरी, टैटू या रक्त चढ़वाया हो (पिछले 6 महीने में)
हेपेटाइटिस B या C, HIV, मलेरिया जैसी बीमारियां हो चुकी हों
डायबिटीज, हाइपरटेंशन (अनियंत्रित), दिल या किडनी की बीमारी हो
जिनका हाल ही में कोरोना संक्रमण हुआ हो (पिछले 14-28 दिन में)