हाई ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का सबसे प्रमुख लक्षण है। टाइप 1 डायबिटीज हो या टाइप 2 डायबिटीज हो, मरीजों में उच्च शुगर लेवल होता है। यदि ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल सामान्य से अधिक हो तो शरीर को अंदर से नुकसान होता है। इससे दिल, किडनी, लिवर, आंख, हार्ट और इम्यून सिस्टम को चोट लगती है। कई तरह की समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।