23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काम आ सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काम आ सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

आज के समय में हर हर कोई व्यक्ति बढ़ते ब्लड शुगर से परेशान है। यदि आप इसको घर पर सही करना चाहते हैं तो आपके कुछ घरेलू नुस्खे (Blood sugar home remedies ) काम आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Puneet Sharma

•

Updated: 8 Nov 2024, 10:29 AM IST

Blood sugar home remedies

Blood sugar home remedies

Blood sugar home remedies : अनियमित दिनचर्या, असंतुलित आहार और व्यायाम की कमी के कारण लोगों में रक्त शर्करा का स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। यह एक गंभीर समस्या है, जो वर्तमान में लाखों व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित कर रही है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो किडनी और हृदय की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यदि आप अपने जीवन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो रक्त शर्करा को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार (Blood sugar home remedies) अपनाकर आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे : Home remedies to control blood sugar

Blood sugar home remedies : एक्सरसाइज करें

यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो निश्चित रूप से आपका रक्त शर्करा नियंत्रित रहेगा। व्यायाम करने से मांसपेशियों में ग्लूकोज की खपत में वृद्धि होती है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें : सर्दियों में हार्ट से लेकर वजन कम करने तक कई चीजों में फायदेमंद है यह छोटा दाना

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

पानी की कमी के कारण रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए, आपको दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना (Blood sugar home remedies) चाहिए। यह किडनी को अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने में सहायता करता है।

वजन को नियंत्रित रखें

वजन को संतुलित रखना रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के माध्यम से अपने वजन को बनाए रखें। इससे आपको मधुमेह की समस्या से बचने में मदद मिलेगी।

तनाव से दूर रहें

स्‍ट्रेस का प्रत्यक्ष प्रभाव हमारे रक्त शर्करा स्तर पर होता है। यदि आप तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन ध्यान और योग का अभ्यास करें। इससे न केवल आप तनावमुक्त होंगे, बल्कि आपको आंतरिक ताजगी का अनुभव भी होगा।

फाइबर युक्‍त पदार्थ का सेवन करें

फाइबर (Blood sugar home remedies) रक्त शर्करा स्तर को संतुलित रखने में सहायक होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने के लिए हरी सब्जियों, फलों और मेवों का सेवन करें। इससे मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है और शर्करा का स्तर कम होने लगता है।

नींद पूरी रखें

अच्छी नींद स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वास्तव में, नींद की कमी के कारण रक्त शर्करा का स्तर लगातार बढ़ता है। इसलिए, प्रतिदिन सात से आठ घंटे की नींद लेना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : प्रतिदिन केले के खाने के फायदे जान चौंक जाएंगे आप

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।