Blue Spots On Body: शरीर पर अचानक नीले धब्बे दिखाई देना आमतौर पर किसी चोट का परिणाम होता है, लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के यह बार-बार हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। इसका एक संभावित कारण सायनोसिस हो सकता है, जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है और खून के रंग को नीला कर देता है।