7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायबिटीज में पैर दर्द के कारण और जानिए इससे राहत पाने के कुछ आसान तरीके

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से पैरों का दर्द भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको साबुत अनाज, फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही

2 min read
Google source verification
leg pain in diabetic patients, leg pain in diabetes, leg pain causes, tips to reduce leg pain, डायबिटीज में पैर दर्द के कारण, पैर दर्द से आराम पाने के उपाय, डायबिटीज के रोगी, health tips in Hindi,

डायबिटीज में पैर दर्द के कारण और जानिए इससे राहत पाने के कुछ आसान तरीके

डायबिटीज एक बढ़ती हुई समस्याओं में से एक है। इसका एक बड़ा कारण खराब खानपान और जीवनशैली हो सकती है। डायबिटीज के रोगियों को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर आपने सुना या देखा होगा कि डायबिटीज के मरीज पैर दर्द की शिकायत करते हैं। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण और उससे आराम पाने के कुछ उपायों के बारे में...

डायबिटीज में क्यों होता है पैरों में दर्द

डायबिटीज के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहना बहुत आवश्यक होता है अन्यथा कई शारीरिक समस्याओं के साथ ही नसों तक रक्त संचार प्रभावित हो जाता है। जिससे पैर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इंफेक्शन के कारण और विटामिंस की कमी की कमी भी मधुमेह के रोगियों के पैरों में दर्द की वजह बनती है।

पैर दर्द से आराम पाने के लिए क्या करें

1. डायबिटीज में पैर दर्द से राहत पाने के लिए आप एक टब में गरम पानी और नमक मिलाकर घोल बना लें। अब इस पानी में अपने पैर डालकर करीबन 20 मिनट के लिए बैठ जाएं। इसके अलावा आप हल्के गुनगुने सरसों के तेल से भी पैरों की मालिश कर सकते हैं।

2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से पैरों का दर्द भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको साबुत अनाज, फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही ज्यादा दुग्ध उत्पादों का सेवन न करें। यही नहीं कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी लाभकारी साबित हो सकता है।

3. पर्याप्त पानी पीना
पैरों के दर्द का एक कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप पानी के साथ-साथ जूस, नारियल पानी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

4. डायबिटीज के मरीज पैर दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी अपने रुटीन में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होने से पैर दर्द में भी कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: आंखों की सूजन और दर्द को चुटकियों में दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे