
Heart Attack (Phooto- gemini ai)
Heart Attack Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक ऐसी आदत है जिसे हम बहुत हल्के में लेते हैं, घंटों तक बैठे रहना। लेकिन दिल के डॉक्टरों के मुताबिक, यही आदत हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण बन सकती है। अमेरिका के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट Dr. Sanjay Bhojraj का कहना है कि लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठना दिल के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि यह आदत हार्ट अटैक का खतरा दोगुना तक बढ़ा सकती है, और लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते।
जब आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो शरीर के अंदर कई बदलाव होने लगते हैं। ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने लगती है। खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) बनने का खतरा बढ़ता है। धीरे-धीरे हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को मूवमेंट के लिए बनाया गया है, न कि घंटों एक ही जगह बैठने के लिए। जब आप एक्टिव नहीं रहते, तो फैट जलाने वाले एंजाइम कम हो जाते हैं और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
इस आदत को साइलेंट इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका असर धीरे-धीरे होता है और आपको तुरंत पता नहीं चलता। World Health Organization के अनुसार, जो लोग फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, उनमें मौत का खतरा 20-30% तक ज्यादा हो सकता है। साथ ही, यह आदत टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारी से भी जुड़ी है।
अच्छी बात यह है कि इससे बचना बहुत आसान है। आपको जिम में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है, बस रोज थोड़ा-थोड़ा मूव करना जरूरी है।
अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो कोशिश करें कि कभी बैठकर तो कभी खड़े होकर काम करें। अलार्म लगाकर खुद को याद दिलाएं कि उठना है। याद रखें, थोड़ी-थोड़ी एक्टिविटी भी आपके दिल को स्वस्थ रखने में बड़ा रोल निभाती है।
Published on:
06 Apr 2026 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
