13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Foods to Reduce Cholesterol Naturally: प्राकृतिक तरीके से कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Foods to Reduce Cholesterol Naturally: अलसी के बीजों का सेवन भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच पिसे हुए अलसी के बीजों का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Foods to Reduce Cholesterol Naturally

Foods to Reduce Cholesterol Naturally

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है, परंतु शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा यानी एलडीएल बढ़ने के कारण कई शारीरिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं। मुख्य रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। जिससे हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप, मोटापा, किडनी से संबंधित समस्याएं आदि हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण रखने के लिए तला-भुना, अधिक तेल मसाले वाला भोजन, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ का सेवन करने के बजाय सही खान-पान आपको स्वस्थ बनाए रख सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप प्राकृतिक तरीके से अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल घटाया जा सकता है...

1. डार्क चॉकलेट
अगर आपको भी चॉकलेट खाना पसंद है, तो आपके लिए अच्छी बात यह है कि डार्क चॉकलेट के सेवन से आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स युक्त डार्क चॉकलेट के सेवन से रक्त नलिकाएं में मजबूत बनने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम की जा सकती है।

2. ओट्स
कई पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स में फाइबर और बीटा ग्लूकॉन भी पर्याप्त मात्रा में होता है जो आपकी आंतों को डिटॉक्सिफाई करने करने में मदद करता है। प्रतिदिन नाश्ते में एक हेल्दी ऑप्शन के रूप में ओट्स को शामिल करके कॉलेज वालों को घटाने के साथ ही पाचन और कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है।

3. अलसी के बीज
अलसी के बीजों का सेवन भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच पिसे हुए अलसी के बीजों का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं।

4. सूखे मेवे
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाने वाले सूखे मेवों का सेवन करके भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाया जा सकता है। सूखे मेवों में अधिक मात्रा में अनसैचुरेटेड यानी असंतृप्त वसा और कम मात्रा में सैचुरेटेड फैट होने के कारण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके अलावा, इनमें मौजूद फाइबर की मात्रा आंतों के लिए बेहतर मानी जाती है।