1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें तस्वीरें : लौंग के एक गिलास पानी में छिपे हैं कई अनमोल फायदे, जानिए कैसे बनाना और पीना है

लौंग में विभिन्न पोषण तत्त्व जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्त्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्त्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। सोने से पहले गर्म पानी के साथ लौंग का पानी पीना आपकी सेहत को सेहतमंद रख सकता है। इससे आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं।

3 min read
Google source verification
clove-water-swelling.jpg

लौंग का पानी पीने के फायदेपाचन तंत्र को सही रखने में फायदेमंदपाचन तंत्र को सही रखने के लिए लौंग के पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। साथ ही ये भोजन को अच्छे पचाने में मदद करता है और पेट दर्द, अपच और गैस की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

clove-water.jpg

दांतों के लिए फायदेमंददांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए लौंग के पानी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग के पानी से कुल्ला करने से दांतों से खून आना या फिर मुंह की गंदगी दूर होती है। साथ ही इसमें जर्म्स को खत्म करने के गुण पाए जाते है, जो दांतों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।

clove-water-benefits.jpg

सूजन से राहत दिलाने में फायदेमंदसूजन से राहत पाने के लिए लौंग के पानी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करते है। साथ ही लौंग के पानी से गाठिया के दर्द में आराम मिलता है।

clove-water-immunity.jpg

रक्तचाप को नियंत्रित करता हैलौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इन गुणों के कारण लौंग पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लाभ मिल सकता है।