
चेहरे और शरीर पर पड़े काले दागों को दूर कर देंगी ये 6 चीजें, जानिए ये अचूक उपाय
चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स व एक्ने आदि के निशान, हार्मोनल बदलाव, छाई व टैनिंग कई बार हमारे चेहरे और शरीर की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। लेकिन अगर खानपान और डाइट के साथ स्किन की केयर की जाए तो ये दाग पहले तो पड़ते नहीं और पड़ जाएं तो आसानी से दूर किए जा सकते हैं। अगर आप भी अपने दाग को दूर करने के लिए तमाम उपाय कर के हार गए हैं, तो आपके लिए यहां कुछ ऐसे यूनिक उपाय बताने जा रहे हैं जो शर्तिया आपके दाग को दूर या हल्का करने में कामयाब होंगे।
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए जब भी कोई उपाय आप करें, सबसे पहले इस बात को अपने दिमाग में बैठा लेें कि एक रात या एक हफ्ते में दाग जादुई रूप से गायब नहीं होंगे। दाग जितने गहरे होंगे उन्हें जाने में उतना ही वक्त लगेगा, लेकिन पेशंस के साथ किए गए उपाय आपके दाग से आपको मुक्ति जरूर दिलाएंगे। तो चलिए जानें कि दाग-धब्बों से मुक्ति कैसे पा सकते हैं।
इन उपायों को आजमा कर करें दाग-धब्बों को दूर
नारियल के तेल और कपूर- चोट, मच्छर काटने और खुजली आदि से बने दाग को दूर करने के लिए नारियल के तेल में आप कपूर मिलाकर रख लें। इस तेल से दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से मालिश कर तेल सूखने तक मलते रहें। ऐसा रोज करें। नारियल का तेल नेचुरल ब्लीच माना जाता है। कपूर मिलाने से इसके ब्लीचिंग इफेक्ट बढ़ जाते हैं। रंग निखारने में भी नारियल का तेल बहुत उपयोगी होता है। इसलिए अगर त्वचा पर कहीं भी दाग हो तो नारियल का तेल लगाना भी कारगर होता है।
विटामिन ई का मसाज- अगर चेहरे पर दाग हल्के हैं या छाईयां हैं तो आपको इस पर विटामिन ई की मालिश करनी चाहिए। चाहे तो विटामिन ई को बादाम के तेल में मिला लें और इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगा कर मालिश करें
विटामिन सी लगाएं- अगर चेहरे पर मुंहासे या फोड़े के दाग हैं तो विटामिन सी को पानी में घोल कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को केवल दाग वाली जगह पर लगा कर छोड़ दें। सूखने पर इसे छाड़ दें और ऐसा लगातार करते रहें। विटामिन सी चेहरे के दाग को ब्लीच करता है। याद रखें कि ये केवल दाग पर लगाएं ताकि आसपास की त्वचाार का रंग और हल्का न होने पाए। चाहे तों आप नींबू या संतेरे अथवा टमाटर को भी चेहरे पर मल सकते हैं। इससे भी दगा दूर होने में आसानी होगी।
हाइड्रोजन पैराक्साइड लगाएं- जहां भी दाग हो वहां आप 3 प्रतिशत वाला हाइड्रोजन पैराक्साइड का प्रयोग कर सकते हैं। इसे इयरबड्स पर लगा कर दाग पर लगा दें। इससे दाग हल्के होने लगेंगे। याद रखें हाइड्रोन पैराक्साइड 3 प्रतिशत से ज्यादा बिलकुल नहीं होना चाहिए। अन्यथा इससे स्किन जल सकती है। पार्लर में पेडिक्योर के लिए प्रयोग होने वाले हाइड्रोजन पैराक्साइड का ही प्रयोग करें।
एप्पल साइडर विनेगर- सेब का सिरका किसी भी तरह के दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत कारगर होता है। प्रभावित जगहों पर इसे लगाने से दाग हल्के होते-होते गायब हो जाते हैं।
एक्टिवेटेड चारकोल- नारियल के जले हुए खोपरे से बना एक्टिवेटेड चारकोल दाग-धब्बों को आसानी से दूर कर देता है। इस चारकोल पाउडर को पानी में घोल कर चेहरे पर मास्क की तरह लगा लेना चाहिए। जब ये सूख जाए तो हाथ को गिला करें और उसपर कोई माइल्ड स्क्रब लगा कर उसे चेहरे पर मालिश करें और बाद में इसे फेसवाश से धो लें। ऐसा करने से दाग बहुत जल्दी दूर हो जाएंगे।
नोट- दाग को कभी रगड़े नहीं और न ही कोई चीज या पेस्ट दिन में एक बार से ज्यादा लगाएं। ऐसा करने से आपकी नाजुक त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो कोई प्रोडक्ट बिना पैच टेस्ट के प्रयोग न करें।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Published on:
11 Mar 2022 12:38 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
