
garlic for bad cholesterol
नई दिल्ली। लहसुन को आप खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए करते ही होंगें। लहसुन के सेवन से अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। ये अनेकों औषिधीय गुणों से भी भरपूर होता है। लहसुन का सेवन न केवल खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ाता है बल्कि अनेकों बीमारियों को भी शरीर से दूर रखने में मददगार होता है। लहसुन से होने वाले फायदों की बात करें तो ये विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। आप इसे रोजाना खाने में मसाले के तौर पर तो सेवन करें ही साथ ही साथ आप इसकी कलियों को खाली पेट भी खा सकते हैं।
लहसुन के रोजाना सेवन से अनेकों बीमारियां दूर होती हैं इसलिए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में
यदि आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर आजकल एक गंभीर बीमारियों में से एक है जो आजकल सबको ही आसनी से हो जाती है। यदि आप भी ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह के समय खाली पेट इसकी चार से पांच कली का सेवन कर सकते हैं। ये ब्लड में इसकी मात्रा को बढ़ने नहीं देता है वहीं कंट्रोल करके रखने में भी सहायक होता है। ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसे अपनी रोजाना कि डाइट में अनेकों तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
लिवर की सेहत के लिए होता है अच्छा
लहसुन के रोजाना सेवन से लिवर की सेहत स्वस्थ रहती है। क्योंकि आपको बताते चलें कि लिवर में अनेकों एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के साथ-साथ लिवर को स्वस्थ रखने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं। इसमें जो एंटी बैक्टीरियल नामक तत्व होता है वो लिवर की सेहत के लिए लाभदायक होता है। साथ ही साथ ये लिवर को अनेकों इन्फेक्शन से भी बचा के रखता है। आप इसे खाने में मसाले के तौर पर, दाल में तड़का के रूप में या लहसुन से बनी चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।
इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में होता है मददगार
यदि आप अपने इम्युनिटी को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। लहसुन के सेवन से शरीर से कई बीमारियां दूर होती जाती हैं। यदि आपके शरीर में पेट से जुड़ी दिक्क्तें रहती हैं तो ऐसे में आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती जाती है। वहीं पेट से जुड़ी कई बीमारियां जैसे कि पेट दर्द, पेट में गैस, अपच, हाजमा खराब होने के जैसी अनेकों समस्याएं नहीं होती हैं। आप इसे खाने में मसाले के तौर पर तो सेवन करें ही। साथ ही साथ इसकी कलियों को आप पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
जोड़ों के दर्द में
यदि आप जोड़ों में होने वाले दर्द को खत्म करना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन आपको फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है। लहसुन के रोजाना सेवन से जोड़ों में दर्द को कम करने में काफी ज्यादा सहायक होता है। इसमें ऐसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। वहीं इसके रोजाना सेवन से सूजन की समस्या भी कम हो जाती है। यदि आप जोड़ों में होने वाले खतरे को कम करना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन कर सकते हैं। आप लहसुन को अनेकों तरीकों से तो अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं वहीं इसकी गोलियों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Published on:
21 Nov 2021 05:26 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
