6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips : सेहत के लिए जरूरी है रोजाना स्नान, बीमारियों से बचने जरूरी साफ-सफाई का ध्यान रखना

Health Tips : चाहे कोई भी मौसम हो लेकिन हमें रोजाना स्नान करना चाहिए। इसी के साथ हमारे शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान देना भी जरूरी है। ताकि हम हमेशा स्वस्थ रहें।

2 min read
Google source verification
Health Tips

Health Tips

कई लोग आलस के कारण नहाने धोने और साफ सफाई में लापरवाही बरतते हैं। ऐसे लोग साफ सफाई के अभाव में बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की लापरवाही बरतते हैं। तो आज से ही अपनी Lifestyle में बदलाव करें। रोजाना सुबह उठकर दांत मुंह साफ करने के साथ ही स्नान भी करें। इससे आपके शरीर को कई फायदे होंगे।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप रोजाना नहीं नहाते हैं। तो आपको किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नहाने के आभाव में आप स्वस्थ नहीं रहते हैं और अपने आपको भी थका महसूस करते हैं। इसलिए रोजाना स्नान करना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें -

शरीर से बदबू आती है-

अगर आप रोजाना स्नान नहीं करते हैं। तो आपके शरीर से निकलने वाला पसीना शरीर पर ही चिपका रह जाता है। उससे पूरे समय बदबू आती है। इस पसीने के कारण शरीर पर बैक्टीरिया भी पैदा हो सकते हैं। जो आपकी त्वचा के साथ शरीर के लिए भी हानिकारक है। इससे आपकी त्वचा पर खुजली चलना, लाल निशान होना आदि समस्या भी हो सकती है। इसलिए किसी भी हालत में रोजाना नहाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

संक्रमण से प्रभावित होना -

अगर आप रोजाना स्नान नहीं करते हैं। तो आप किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि आपकी त्वचा पर धूल मिट्टी प्रदूषण आदि के कारण संक्रमण जल्दी लग सकता है।इससे आपकी त्वचा पर भी प्रभाव नजर आ सकता है। इसलिए रोजाना नहाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

कील मुहांसों की समस्या -

जो लोग रोजाना स्नान नहीं करते हैं। उन्हें कील मुहांसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि रोजाना नहीं नहाने के कारण हमारी त्वचा हाइड्रेट नहीं होती है। इस कारण त्वचा के खुले छिद्रों पर प्रभाव पड़ता है। जिससे गंदगी त्वचा पर जमा होती है और कील मुहांसों का कारण बन सकती है। इसके लिए आप रोजाना स्नान करें। ताकि शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, और आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें -

रक्त प्रवाह में आती दिक्कत-

जो लोग रोजाना नहीं नहाते हैं। उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।नियमित रूप से नहीं नहाने के कारण पूरे शरीर में रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ऐसे में कई स्थानों पर ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में नहीं पहुंचता है। जिससे शरीर में कई प्रकार की दर्द सूजन आदि समस्याएं होती है।

तनाव की समस्या -

जो व्यक्ति रोजाना स्नान नहीं करता है। वह खुद को तनावग्रस्त महसूस करता है। क्योंकि नहाने से हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन का लेवल बढ़ता है। जबकि अगर आप नहीं नहाते हैं तो आपका मूड भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए नहाना जरूरी होता है। यह शरीर का टेंपरेचर भी बराबर रखता है।

हार्मोन का असंतुलन -

रोजाना नहीं नहाने के कारण हमारे शरीर के हारमोंस भी असंतुलित हो जाते हैं। नहाने से व्यक्ति के शरीर में अच्छे हारमोंस रिलीज होते हैं।अगर व्यक्ति रोज नहीं नहाता है। तो उस पर प्रभाव पड़ता है।

नहाने से होंगे ये फायदे -

आप रोजाना नहाएंगे तो आप अपने आपको फ्रेश हो ताजा महसूस करेंगे। आपकी त्वचा की मृत कोशिकाएं फिर से जीवित हो जाती है। शरीर बुरे बैक्टीरिया से प्रभावित नहीं होता है। त्वचा से पसीना दूर हो जाता है और दुर्गंध आना बंद होती है। शरीर का तापमान संतुलित रहता है। शरीर का ब्लड सरकुलेशन बराबर रहता है। जोड़ों और मांसपेशियों की कसरत हो जाती है। आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहता है। आपका मूड भी बेहतर रहता है। इसलिए आपको रोजाना नहाना चाहिए।