7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diabetes Ko Kaise Control Kare: घरेलू नुस्खे अपनाकर भी रख सकते हैं डायबिटीज नियंत्रण में

Diabetes Ko Kaise Control Kare In Hindi: एक मधुमेह के रोगी के लिए दवाओं पर बहुत अधिक निर्भरता होती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर उन कड़वी दवाइयों को कम किया जा सकता है और रोगी के रक्त में शर्करा स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Diabetes Ko Kaise Control Kare In Hindi

Diabetes Ko Kaise Control Kare In Hindi

नई दिल्ली। Diabetes Ko Kaise Control Kare In Hindi: डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के शरीर में ग्लूकोज का स्तर काफी अधिक हो जाता है। इस बीमारी में शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है। इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है जो हमारे शरीर में पाचन क्रिया से बनता है। मधुमेह में हमारे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति संवेदनशील नहीं रह पाती हैं। डायबिटीज के मरीज को आम, आलू, अंगूर, शकरकंद, कटहल, खजूर, और केला, चुकंदर जैसे फलों और सब्जियों से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से खून में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित नहीं है उनका खाली पेट शुगर स्तर 70-99 मिलीग्राम/डीएल होता है। इससे अधिक शर्करा का स्तर होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक होता है। बहुत ज्‍यादा प्यास लगना या पेशाब आना, थकान, वज़न घटना, या नज़र का धुंधलापन आदि डायबिटीज के सामान्य लक्षण होते हैं।

अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज रोग से ग्रसित है तो चिकित्सक की दवाइयों के अलावा भी कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से वो अपनी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं। जिनमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियां, मसाले, फल-सब्जियां शामिल हो सकते हैं।

1. नीम

मधुमेह के मरीजों के लिए नीम रामबाण साबित हो सकती है। इसके एंटीवायरल गुण के कारण यह रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होती है। नीम का उपयोग इंसुलिन के प्रति कोशिकाओं की संवेदनशीलता में सुधार लाने के लिए भी किया जाता है।

2. करेला

कहा जाता है कि प्रतिदिन एक कप करेले का जूस पी लेने से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। करेले में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है इसलिए चौथाई कप करेले के रस में उतनी ही मात्रा में गाजर का रस मिलाकर मधुमेह के रोगी को सुबह के समय पिलाना चाहिए।

3. अदरक

अक्सर खांसी जुकाम होने पर हमारी दादी-नानी का अदरक के रस में शहद मिलाकर देने वाला घरेलू नुस्खा हमेशा से ही कारगर रहा है। इससे ह्रदय रोग, पेट फूलना कब्ज, गैस, सूजन आदि में फायदा पहुंचता है। साथ ही डायबिटीज में भी अदरक का इस्तेमाल करने से इंसुलिन की संवेदनशीलता में भी काफी सुधार होता है।

4. जामुन

डायबिटीज बीमारी के दौरान हमारे शरीर में पेनक्रियाज इंसुलिन निकलना बंद होने लगता है। ऐसे में रोज सुबह जामुन के बीज से बने चूरन का एक गिलास पानी के साथ सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। जामुन हमारे शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता में बढ़ोतरी करता है।

5. मेथी

मेथी दाना में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में रक्त के स्तर को नियंत्रित करने में लाभकारी होता है। इसके सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने का काम करती है।

6. दालचीनी

एक लीटर पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर 20 मिनट तक उबाल लें और फिर इस पानी का पूरे दिन सेवन करने से भी रक्त शर्करा स्तर नियंत्रित रहता है।

7. हरी सब्जियां

डायबिटीज के मरीजों को भोजन में पालक, लौकी, तोरई, बथुआ, ब्रोकली, जैसी सब्जियों को अवश्य खाना चाहिए। क्योंकि इन सब्जियों में कम मात्रा में कैलोरी और ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे रक्त में शुगर लेवल को नियंत्रित रखती हैं।