
होली में डायबिटीज पेशेंट्स भी खा सकेंगे गुझिया और पी सकेंगे ठंडाई, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज पेशेंट्स और ब्लड शुगर जिनका हाई होता है, उन्हें मीठी और तली-भूनी चीजों की खाने की मनाही होती है। होली रंग और पकवानों का त्योहार है। ऐसे में जब डायबिटीज पेशंट्स या कोलेस्ट्राल पेशेंट्स के सामने गुझिया, लड्डू और मालपुए की थालियां आती हैं तो खुद पर कंट्रोल करना भारी पड़ जाता है। मीठे के शौकीन लोग भी अपने वजन के चक्कर में मिठाईयों से दूर रहने का प्रयास करते हैं, लेकिन अगर आप भी होली पर मिठाईयों का आंदन लेना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर न बढ़े तो ये खबर जरूर पढ़ें।
होली पर डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापाग्रस्त लोगों को मुंह पर जाब लगाकर रहना पड़ता है, लेकिन यहां आपको हम ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप मीठी गुझिया, लड्डू और मालपुए खाकर कर भी अपनी बीमारी को कंट्रोल में रख सकेंगे। बस आपको कुछ खास तैयारी अपने लिए करनी होगी। तो चलिए जानें कि कैसे आप हेाली पर अपनी मनपसंद चीजें खाएं।
ऐसे बनाएं अपने लिए खास तरह से मिठाईंया
ऐसे बनाएं गुझिया-होली पर आम तौर पर गुझिया तल कर और मावा में तमाम ड्राईफ्रूट्स और चीनी डाल कर बनाई जाती है। लेकिन अगर आपको अपने लिए सेहतमंद गुझिया चाहिए तो आप गुझिया को तलने की जगह बेककर लें। मावे में चीनी की जगह शुगर फ्री पाउडर का यूज करें या केवल ड्राईफ्रूट डालकर उसे नेचुरल मीठा रखें। आप चाहें तो चीनी की जगह स्टीविया पाउडर का यूज करें। ये नेचुरल स्वीटरन होता है और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता।
नारियल के लड्डू- नारियल के लड्डू के लिए आप ताजे नारियल को क्रश कर लें और उसमें भूना हुआ आंटा मिक्स कर लें। अब इस आटे में आप ड्राइफ्रूट्स मिक्स कर लें। चाहे तो ब्राउन शुगर या स्टिवीया पाउडर के साथ मिल्क पाउडर मिक्स कर लें। अब इसे लड्डू को देसी घी के साथ बना लें। ये लड्डू हल्के मीठे ही अच्छे लगते हैं, क्योंकि इसमें नेचुरल मिठास नारियल और ड्राइफ्रूट्स की होती है।
मालपुए ऐसे बनाएं- होली पर मालपुए खाने का भी मन बहुत होता है। ऐसे में आप आटे में मिल्क पाउडर मिक्स कर ड्राई फ्रूट्स डाल दें। शुगर फ्री या स्टिवीया पाउडर डालकर इन मालपुओं को आप या तो बेक कर लें या तवे पर सेक कर उस पर बिना चीनी वाली रबड़ी डाल दें।
ठंडाई-होली की बात हो और ठंडाई न हो तो बात नहीं बनेगी। ठंडाई के लिए आप घर में ड्राईफ्रूट- जिसमे बादाम, किशमिश, छुहाड़ा, पिस्ता, सौंफ , कालीमिर्च आदि हो उसे मिक्सी में मिस लें। अब इसमें दूध पाउडर मिला लें। केसर घोल कर दूध में रख लें और इस पाउडर को आप दूध में मिक्स कर ठंडाई का आनंद लें।
इन बातों का जरूर दें ध्यान
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Published on:
17 Mar 2022 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
