
Do not consume these foods can increase the risk of uric acid
Uric Acid: अनियमित जीवन-शैली और गलत खानपान की वजह से आज के समय में ज्यादातर लोग यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की समस्या से परेशान है। यूरिक एसिड बढ़ने पर मरीजों को जोड़ों में दर्द, सूजन और उठने बैठने में समस्या होने लगती हैं। एक बार शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है तो उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जिन लोगों का यूरिन एसिड हाई रहता है, उन्हें अपनी डाइट और खाने की आदतों में बदलाव लाने की जरूरत होती है। खासकर उन्हें अपनी खानपान के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनका सेवन करने से यूरिक एसिड की समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को भूलकर भी इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते है इन फूड्स के बारे में जो यूरिक एसिड की समस्या और बढ़ सकते है
यूरिक एसिड में न करें इन फूड्स का सेवन
मीठी चीजों का सेवन करने से बचें
यूरिक एसिड के मरीजों को मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि मीठी चीजों में फ्रुक्टोज मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड में तेजी से मिलने लगता और ऐसे में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़े: महिलाओं की कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है कच्चा पपीता, पीरियड्स के दर्द से मिलती है राहत
जंक फूड का सेवन करने से बचें
यूरिक एसिड के मरीजों को जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही तली-भूनी चीजें, फास्ट फूड और अधिक फैट वाले जैसे पदार्थ का सेवन करने से बचें। क्योंकि इन्हें खाने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है, जिससे ये समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
नॉनवेज और सी-फूड का सेवन करने से बचें
यूरिक एसिड के मरीजों को नॉनवेज और सी-फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। साथ ही अर्थराइटिस का दर्द कई गुना तक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े: अनानास सेहत को फायदे जगह पहुंचा सकता है नुकसान, सेवन करने से पहले जानें लें इसके साइड इफेक्ट्स
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
27 Aug 2022 02:13 pm
Published on:
27 Aug 2022 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
