स्वास्थ्य

Health tips : शरीर में ब्लड का लेवल बढ़ाते हैं यह फूड्स, रोजाना करें सेवन

Health tips : शरीर में खून की कमी होना चिंता का विषय है। क्योंकि खून की कमी होने से हमारा शरीर कमजोर, आलस और थकान से भरा हो जाता है। हमारा मन किसी काम में नहीं लगता और कई बीमारियां हमें जकड़ लेती है। इसलिए शरीर में खून का लेवल बनाए रखने के लिए हमें कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए।

2 min read
Jul 30, 2021
Health tips

शरीर में खून की कमी हो जाने से व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है और कई बीमारियां व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती है। इसलिए हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए ब्लड का लेवल बराबर रहना चाहिए। इसलिए आप कुछ फूड्स का सेवन रोजाना करें। जिससे आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें।

रोजाना खाएं सेब -

सेब ऐसा फल है। जिसे खाने की सलाह स्वयं डॉक्टर भी देते हैं। अगर आप रोजाना एक सेब खाएंगे। तो यह आपको बीमारियों से भी दूर रखेगा और शरीर में होने वाली खून की कमी को भी पूरी करेगा। यह आपका हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ाता है।

चुकंदर का सेवन करें -

चुकंदर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। आप सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं और इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं। जो बहुत आसान तरीके से बन जाता है। केवल चुकंदर को साफ करके काट के मिक्सर में डालें। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर पीस लें। अब चुकंदर का जूस तैयार हो गया। इसे आप पी सकते है।

पालक का सेवन करें -

शरीर में खून की कमी हो तो पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। पालक की सब्जी आप विभिन्न प्रकार से बना कर खा सकते हैं।

अनार का सेवन करें -

अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लोहा, विटामिन आदि पोषक तत्व होते हैं

Published on:
30 Jul 2021 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर