
chapati for weight loss: रोटी हमारे देश का मुख्य आहार है। ब्रेकफास्ट हो, लंच या फिर डिनर। सभी में रोटी मुख्य मील होता है। सेहतमंद रहने के लिए रोटी खाना भी जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा रोटी हमारे वजन को भी बढ़ा भी सकती है। आइए जानते हैं एक दिन में कितनी रोटी खाना सेहतमंद रहता है।

कैलोरी के हिसाब से देखा जाए तो एक व्यक्ति करीब 1800-2000 कैलोरी डाइट लेता है। इसमें करीब 225 से 325 ग्राम कार्बोहाइडे्रट होता है। डाइट में इसको कम कर वजन घटा सकते हैं। एक रोटी में 15 ग्राम काब्र्स, 3 ग्राम प्रोटीन, 0.4 ग्राम फैट और 71 कैलोरी होती है। ऐसे में इसे संतुलित मात्रा में ही खाएं। वजन घटाने के लिए डाइट में रोजाना 100-150 कैलोरी कम लें। ऐसे में दिन में चार से छह रोटी ही खाएं। गेहूं में काब्र्स अधिक होता है इसलिए जौ और बाजरे की रोटी खा सकते हैं। इसमें पोषकता ज्यादा होती है।

रोटी पर्याप्त फाइबर उपलब्ध कराती है। इससे पेट भरा रहता है, लेकिन इसकी ज्यादा संख्या वजन भी बढ़ा देती है। महिलाओं को सुबह और रात को दो—दो रोटी खानी चाहिए। पुरुषों को सुबह और रात तीन—तीन रोटी खानी चाहिए। यदि रात को रोटी खा रहे हैं तो वॉक जरूर करें। या फिर गेहूं के आटे के बजाय ज्वार, बाजरा या रागी के आटे की रोटी को डाइट में शामिल करना चाहिए।

यदि आप रोटी कम कर रहे हैं तो उसकी जगह ऊर्जा की पूर्ति के लिए ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियां और कम मीठे फल खाएं। इसके साथ ही बाजार का खाना और फैटी, जंक और फास्ट फूड खाने से बचें। इससे भी मोटापा बढ़ता है। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।