
एक्सरसाइज कैसे करता है कैंसर से लड़ने में आपकी मदद
कैंसर एक ऐसी गंभीर समस्या है जो दिन बादिन बढ़ती ही जा रही है । कैंसर के मरीजों की संख्या भारत में अब पहले के मुकाबले अधिक हो गई है। ऐसे में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है । साथ ही यह जानने की भी जरूरत है कि ऐसे कौन-कौन सी है आदतें हैं जिसे आप अपने लाइफ स्टाइल में शामिल करके कैंसर से दूरी बना सकते हैं । और यदि आप कैंसर के शिकार हो भी गए हैं तो आपको यह हैबिट्स कैंसर से लड़ने में काफी सहायता करेगी। इन कुछ हैबिट्स में से एक हैं एक्सरसाइज। एक्सरसाइज आपके हेल्थ को मेंटेन रखने में आपकी सहायता करेगी और रिसर्च में यह भी पाया गया है कि कीमोथेरेपी के दौरान एक्सरसाइज करने से इसका हमें अधिक लाभ मिलता है।
यह शोध 'ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन' में प्रकाशित हुआ है। परीक्षण के आंकड़ों से पता चला है कि व्यायाम न करने वालों की तुलना में व्यायाम करने वालों में ट्यूमर जल्द ठीक हो रहा था।
यदि आगे चलकर इस निष्कर्ष पर पुष्टि लग जाती है। तो कैंसर के देखभाल में एक बड़ा परिवर्तन आएगा कैंसर के मरीजों के लिए एक नए तरीके से इलाज फॉर्म डिजाइन किया जा सकेगा जिसमें एक्सरसाइज को टॉप पर रखा जाएगा। जिसके हिसाब से जिनकी सर्जरी न भी हो रही हो उन्हें भी एक्सरसाइज करवाना और फिजिकल एक्टिविटीज उनके शारीरिक क्षमता के हिसाब से करवाना जरूरी होगा। ऐसे में एक फिजिकल एक्टिविटी वाले डॉक्टर का उचित देखभाल किसी भी कैंसर मरीज के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
प्रीहैबिलिटेशन एक्सरसाइज, जिसे 'प्रीहैब' कहा जाता है, का इस्तेमाल सर्जरी या अन्य चिकित्सा हस्तक्षेप की तैयारी में ताकत, स्थिरता, संतुलन और गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।
ऑपरेटिव ऑसोफेगल कैंसर में अधिक उपयोगी
ऑपरेटिव ऑसोफेगल कैंसर वाले रोगियों को एरोबिक और शक्ति प्रशिक्षण ('प्रीहैब') प्लस प्री-सर्जिकल कीमो या पारंपरिक सर्वोत्तम अभ्यास और प्री-सर्जिकल कीमो को शामिल करते हुए मध्यम व्यायाम का एक संरचित कार्यक्रम के रूप में किसी भी कैंसिल मरीज के जीवन में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।
रिसर्च में व्यायाम कार्यक्रम को सर्जरी से एक दिन पहले तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया था - लगभग 5 महीने की औसत अवधि - और इसमें 150 साप्ताहिक मिनट मध्यम-तीव्रता वाली गतिविधि और 2 शक्ति-आधारित सत्र शामिल थे। प्रत्येक रोगी को उनकी सर्जरी से पहले कीमो के 4 साइकिल से गुजरना पड़ा था ऐसे में एक्सरसाइज उनकी काफी सहायता कर रहा था।
Updated on:
03 Feb 2022 11:20 am
Published on:
03 Feb 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
