28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World cancer day: कैंसर से बचाव के लिए जरूर करें इन नियमों का पालन

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे कैंसर से आप अपना बचाव कर सकते हैं और अपने आपको कैंसर से दूर रख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 3 Feb 2022, 10:28 AM IST

World cancer day how to prevent your self from cancer

World cancer day: कैंसर से बचाव के लिए जरूर करें इन नियमों का पालन

वर्ल्ड कैंसर डे आने वाला है ऐसे में हमें कैंसर को लेकर कुछ जागरूक होने की जरूरत है । और लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। पूरे विश्व भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल, हर साल कैंसर दिवस मनाता है। 1993 में इस प्रोग्राम की नीव रखी गई। इस प्रोग्राम का मेन उद्देश्य था लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना। खासकर भारत में कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका पता इसके आखिरी स्टेज में ही लग पाता है । इसलिए यह अत्यंत जरूरी है कि हम कैंसर को लेकर अपने आप को जागरूक रखें और रेगुलर बेसिस पर इसका चेकअप भी कराएं। यूं तो सरकार द्वारा कई कैंप लगते हैं परंतु अभी भी इसमें कई सारे कदम उठाने की आवश्यकता है जरूरत है कि हर रूलर अर्बन एरिया तक कैंसर से जागरूक एवं कैंसर के रेगुलर चेकअप का कैंप लगाया जाए।

जागरूकता अभियान
4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के उपलक्ष में जरूरत है कि जिस प्रकार से हम किसी अन्य दिवस को सेलिब्रेट करते हैं। और इसके प्रति लोगों को जागरुक करते हैं । उसी प्रकार से कैंसर डे के लिए हम लोगों को जागरूक करें । और कम से कम इस दिन ही सही हम अपना हेल्थ ताकि यदि हमारे अंदर किसी भी प्रकार का कैंसर सेल विकसित हो रहा हो तो हमें इसका पहले ही पता चल सके।

कितने प्रकार के होते हैं कैंसर
कैंसर कई प्रकार के होते हैं। ब्लड लीवर ब्रेन बोन आदि इसके अनंत प्रकार हैं और रिसर्च अभी भी जारी है इसलिए अपने हर अंग का चेकअप कराना चाहिए । कैंसर के चेकअप से यह सुनिश्चित हो सकता है कि आपके बॉडी में अब तक किसी भी प्रकार का कैंसर सेल उत्पन नहीं हुआ है। और यदि इसकी संभावनाएं बन रही होंगी तो आप इसका पहले ही निवारण कर पाएंगे।

कैंसर के कुछ प्रभावी लक्षण इस प्रकार
कैंसर के कुछ प्रभावी लक्षण जो आपको अपने शरीर में फर्स्ट स्टेज पर ही नजर आ सकते हैं वह इस प्रकार हैं।
वजन का घटना
बुखार
अनिद्रा
शरीर में गांठ
खून की कमी
पीरियड्स में तकलीफ
कमजोरी

कुछ मुख्य कारण
न्यू तो कैंसर के सबसे मुख्य कारण ऐसे हैं जिनका आपको सेवन छोड़ देना चाहिए। धूम्रपान, तंबाकू ,सिगरेट यह सब आपको कैंसर के काफी करीब ले जाते हैं । साथ ही फास्ट फूड भी जितना हो सके कम ही खाएं और एक हेल्थी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

यह भी पढ़े-क्या दांतो को खूबसूरत बनाने के लिए रत्नों का इस्तेमाल है ठीक?

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल