28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या दांतो को खूबसूरत बनाने के लिए रत्नों का इस्तेमाल है ठीक?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्या दांतो मे मोती लगाना आपके ओरल हेल्थ के लिए सही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 1 Feb 2022, 8:14 PM IST

Tooth gems good or bad

क्या दांतो को खूबसूरत बनाने के लिए रत्नों का इस्तेमाल है ठीक?

पुराने जमाने में ये प्रचलन थी की लोग अपने हंसी को खूबसूरत बनाने के लिए अपने दांतो मे रत्नों को जड़वाते थे। आज फिर से इतिहास में खो गए इस स्टाइल को लोगो ने अपना सुरु कर दिया है। पर क्या आप इसके बारे में जानते हैं । आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या दांतों में रत्नों को जड़वाना आपके ओरल हेल्थ के लिए सही है। इसका आपके ओरल हेल्थ पर कोई प्रभाव पड़ता भी है या नहीं। ओरल हेल्थ के का हमें खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि हम यह बात जानते हैं कि अगर हमारा ओरल हेल्थ सही नहीं रहा तो मैं कल अन्य प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

अपनी स्माइल को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अपने दांतो में रत्नों को जड़वा तो रहे हैं। परंतु इस प्रक्रिया में आपके दातों के ऊपर से इनेमल हट जाता है और यह आपके दातों के लिए खतरनाक हो सकते हैं । साथिया आपके मसूड़ों को भी नुकसान देता है।

दांतो पर कैसे लगते हैं ये रत्न

दांतो पर यह रत्न आपके स्माइल को खूबसूरत बनाने के लिए लगाए जाते हैं और इन रत्नों को लगाने में एक प्रकार के गम का प्रयोग किया जाता है जिससे इन रत्नों को आपके दांतों के ऊपर चिपका दिया जाता है । परंतु इस चीज का धीरे-धीरे आपके दांतों के मसूड़ों जबड़ों के ऊपर होने लगता है।

ओरल हेल्थ पर पड़ता है प्रभाव
खराब ओरल हाइजीन वाले मरीजों में अटैचमेंट के आसपास प्लाक विकसित होने का खतरा अधिक होता है। इस तरह की पट्टिका में कैरियोजेनिक बैक्टीरिया होते हैं जो विशिष्ट दांत में क्षय का कारण बन सकते हैं। इसलिए दांत के रत्न का उपयोग करते समय और इसे दांतों में लगवाने के बाद दांतों की उचित देखभाल की जानी चाहिए।

रत्नों को निगलने का खतरा
अक्सर लोगों के दातों में लगा रत्न उन्हे पता भी नहीं चलता कि कब निकलता है और वह उसे निगल लेते हैं। इस प्रकार से आपके हेल्थ पर एक भयानक प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़े-क्या आर्टिफिशियल दही होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल