
Fiber Foods that Relieve Constipation in Pregnancy
नई दिल्ली : गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि की वजह से अकसर महिलाओं में कब्ज होने लगता है। कई बार यह स्थिति दर्दनाक भी हो सकती है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना बहुत जरूरी है। कब्ज को रोकने या दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम 25-30 ग्राम फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
गनेंसी में कब्ज होने पर खाएं ये फाइबर युक्त आहार
प्राकृतिक तरीके से कब्ज की समस्या को दूर करने के आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। फाइबर पेट की सफाई करके मल को नरम बनाता है जिससे मल त्याग में आसानी होती है।
1. एवोकाडो
एक मध्यम आकार के एवोकाडो फल में करीब 17 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर के लिए एवोकाडो का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है। एवोकाडो आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इस फल में फाइबर के साथ ही हेल्दी फैट पोटैशियम विटामिन बी और विटामिन सी भी होता है। इसे प्रेगनेंसी में भी आसानी से खाया जा सकता है।
2. मसूर की दाल
प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए मसूर की दाल का सेवन भी किया जा सकता है। आधे कप मसूर की दाल में लगभग 7.8 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इतना ही नहीं यह प्रोटीन फोलेट पोटैशियम आयरन और मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स है। मसूर की दाल का सेवन आप सूप या दाल बनाकर कर सकते हैं।
3. नाशपाती
अगर आप गर्भावस्था में कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना नाशपाती का सेवन करना शुरू कर दें। एक मध्यम आकार के नाशपाती में लगभग 5.1 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर के मामले में नाशपाती सबसे प्रसिद्ध फलों में से एक है। फाइबर के साथ नाशपाती में विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। कब्ज के लिए केले का सेवन भी किया जा सकता है। केला फाइबर प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इससे पाचन में मदद मिलती है।
4 . दलिया
दलिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में दलिया का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। दलिया का सेवन नाश्ता में किया जाए, तो प्रेगनेंसी में होने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। दलिया में फाइबर के साथ ही अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। यह पचाने में आसान होता है, कब्ज की समस्या दूर होती है और स्वास्थ्य को इससे कई लाभ मिलते हैं। आधा कप पके दलिया में 4 ग्राम फाइबर होता है, इसका सेवन नाश्ते में किया जा सकता है।
5 . बादाम
बादाम फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है। फाइबर के अलावा इसमें प्रोटीन विटामिन ई मैग्नीशियम फॉस्फोरस मैंगनीज फैट और ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होता है। बादाम को आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए आप बादाम को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें। गर्भावस्था के दौरान बादाम खाना सुरक्षित है लेकिन आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
खूब पानी पिएं
कोई भी स्थिति हो अगर कब्ज की समस्या है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। पानी पीने से गर्भावस्था में होने वाले कब्ज से राहत मिलती है। जब आप गर्भवती होती हैं तो आपके शरीर को अधिक रक्त बनाने और आपके बच्चे को विकसित करने में मदद करने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। कब्ज की समस्या में आराम पाने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके साथ ही नारियल पानी पीना भी एक अच्छा ऑप्शन है।
Published on:
06 Dec 2021 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
