
जयपुर। अधिकांश लोगों में धर्म के अलावा लाइफ को लेकर भी कई गलत धारणाएं बनी रहती है। जरूरत से ज्यादा एबिशियस होना, हर पल बढ़ता कॉम्पिटिशन, एक्ट्रा वर्क लोड और पर्सनल रिलेशनशिप के प्रॉब्लंस ये सभी कारण है जिसकी वजह से आजकल मेंटल स्ट्रैस का लेवल बहुत बढ गया है।
यही सब कारण जन्म देते हैं मेंटल स्ट्रैस को। मेंटल स्ट्रैस दूर करने के लिए सबसे पहले अपने अंदर पॉजीटिविटी लाने की आवश्यकता है। आने वाले स्ट्रैस की चींता को छोड़ कर प्रेजेंट में जीना चाहिए।
साइकोलोजिस्ट की माने तो लाइफ मे किसी चीज की कमी के कारण मनुष्य मेंटल स्ट्रैस उत्पन्न हो सकता है। मनुष्य को चिंता कम, चिंतन अधिक करना चाहिए। रोज सुबह फैश एनवारयमेंट में योग व प्राणायाम करने से मेंटल स्ट्रैस से परी तरह से छुटकारा पाया जा सकता है।
वैसे तो मेंटल स्ट्रैस से फ्री होने का सबसे अच्छा उपाय है प्राणायाम। लेकिन कुछ घरेलू नस्खों की सहायता से भी आप मेंटल स्ट्रैस से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपसे मेंटल स्ट्रैस दूर करने के कुछ आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप रहेंगे हमेशा मेंटल स्ट्रैस फ्री।
1-दालचीनी को पानी के साथ पीसकर माथे पर लेप करने से सिरदर्द और मेंटल स्ट्रैस दूर होता है।
2-एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर सोते समय पीने से मेंटल स्ट्रैस दूर होता है।
3-प्रतिदिन चुकंदर का रस पीने और सलाद खाने से मेटल वीकनैस दूर होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
4-लगभग 250 ग्राम गाजर का रस प्रतिदिन पीने से मेंटल स्ट्रैस दूर होता है।
5- प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाने से मेंटल स्ट्रैस या उदासी दूर हो जाती है।
Published on:
16 Jan 2015 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
