scriptCommon Causes Of High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन कारणों को ना करें नजरअंदाज | Food Causes High Cholesterol | Patrika News

Common Causes Of High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन कारणों को ना करें नजरअंदाज

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2021 08:27:19 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Common Causes Of High Cholesterol: महिलाओं तथा पुरुषों में कोलेस्ट्रोल का यह स्तर 60 से 65 वर्ष की उम्र तक समान रूप से बढ़ता है। हालांकि मासिक धर्म शुरू होने से पहले महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल स्तर कम रहता है जबकि मासिक धर्म के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा हो जाता है।

high.jpg

,,,,

नई दिल्ली। Common Causes Of High Cholesterol: सही और संतुलित आहार का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। वहीं गलत खानपान हमें बहुत सी बीमारियां दे सकता है। गलत खानपान और अस्त व्यस्त जीवनशैली के कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कॉलेस्ट्रॉल स्तर अधिक होने से कई घातक बीमारियों जैसे हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हाइपरटेंशन, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं कि, हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कौन कौन से कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानकर हम अपनी गलत आदतों को सुधार सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं…

अत्यधिक मोटापा और वजन दोनों ही शरीर में ढेरों बीमारियां साथ लेकर आते हैं। अधिक वजन वाले लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी अधिक होता है। क्योंकि वजन बढ़ने से ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है, जो आगे चलकर ब्लॉकेज का कारण हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचे रहने के लिए शारीरिक वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।

weight.jpg

जो लोग अत्यधिक धूम्रपान और शराब का सेवन करते हैं उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखने को मिलती है। इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थों अथवा शराब का सेवन लीवर और दिल की मांसपेशियों के लिए भी हानिकारक होता है, जो कि कई बार उच्च रक्तचाप का कारण बन जाता है।

 

smoking.jpg
यह भी पढ़ें:

खानपान के अतिरिक्त अधिक कोलेस्ट्रॉल के लिए आनुवंशिक कारण भी उत्तरदायी हो सकते हैं। आनुवंशिक कारणों से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर कई बार समय से पहले ब्लॉकेज और स्ट्रोक की परेशानी हो सकती है।

dna.jpg

अधिक सैच्युरेटेड वसा वाले आहारों का सेवन करने से रक्त में एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। रेडमीट, घी, पनीर, मक्खन जैसे डेयरी उत्पाद, केक, पेस्ट्री, जंक फूड, अंडा, नारियल तेल, पाम ऑइल, चॉकलेट्स और प्रोसेस्ड फूड हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करें।

ghee_paneer.jpg

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक कारण लंबे समय तक तनाव में रहना भी हो सकता है। आमतौर पर कुछ लोग तनाव में असमय और गलत खाने-पीने लगते हैं अथवा शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है।

stress.jpg

विशेषज्ञों की मानें तो 20 वर्ष की उम्र के बाद में शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना प्रारंभ हो जाता है। महिलाओं तथा पुरुषों में कोलेस्ट्रोल का यह स्तर 60 से 65 वर्ष की उम्र तक समान रूप से बढ़ता है। हालांकि मासिक धर्म शुरू होने से पहले महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल स्तर कम रहता है जबकि मासिक धर्म के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा हो जाता है।

old.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो