
मौसम की मार: महंगाई डायन ने किया आम पर वार
नई दिल्ली। Digestive Enzyme Sources Fruits: डाइजेस्टिव एंजाइम यानी पाचक एंजाइम हमारे शरीर में मुख्य रूप से छोटी आंत, पेट और पेनक्रियाज में बनते हैं। भोजन को चबाते समय हमारी लार ग्रंथियां भोजन के अणुओं को टुकड़ों में तोड़ती हैं, तो पाचक एंजाइम उत्पन्न होते हैं। पाचक एंजाइम हमारे शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पाचक एंजाइम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स बनाने वाले भोजन के बड़े तथा जटिल अणुओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं। जिससे खाद्य पदार्थों से मिलने वाले पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो सके और भोजन को पचाने में भी आसानी हो। इन्हीं पाचक एंजाइम के शरीर में पर्याप्त रूप से ना बन पाने के कारण कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं पाचक एंजाइम से युक्त कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में:
1. केला
केले को आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। केले में पोटैशियम के साथ मालटेज और एमीलेस एंजाइम भी पाया जाता है, जो आपके शरीर में शर्करा को तोड़कर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं। इससे आपको खाना पचाने में आसानी होती है और यह आपकी आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है।
2. पपीता
ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ ही पपीते में पपाइन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो आपके पेट को स्वस्थ रखने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाता है। इससे आपका पेट सही ढंग से कार्य कर पाता है।
3. आम
आम में एमाइलेज एंजाइम पाया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट के खंडन में सहायक होता है। इस एंजाइम द्वारा कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने पर यह शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित किए जा सकते हैं।
4. एवोकाडो
एवोकाडो को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में लाइपेस नामक पाचक एंजाइम पाया जाता है, जो वसा अणुओं को ग्लिसरॉल तथा फैटी एसिड जैसे छोटे अणुओं के पाचन में सहायक होता है, जिससे शरीर इनका अवशोषण ठीक से कर सके।
Updated on:
09 Jan 2022 08:28 pm
Published on:
09 Jan 2022 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
