18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनमोल गुणों का खजाना है “लहसुन”, जानें इसके लाभ

लहसुन के रस का सही तरीके से दवा के तौर पर स्तेमाल अनेक बीमारियों में लाभकारी है...

2 min read
Google source verification

image

Super Admin

Jan 16, 2015

जयपुर। लहसुन का नाम सुनते ही कुछ लोगों को एलर्जी सी हो जाती है। लेकिन लहसुन स्वास्थ्य के लिए चमत्कारों से भरपूर है। इसे भोजन में शामिल करने से कई रोगों में लाभ मिलता है।

लहसुन का ज्यूस (रस) बहुत ही गुणकारी होता है। अगर इसके रस का सही तरीके से दवा के तौर पर स्तेमाल किया जाए तो अनेक बीमारियों से छुट्टी मिल सकती है।

लहसुन के रस की 10 बूंदें और दो चम्मच शहद को एक ग्लास पानी में मिलाकर रोजाना पीने से दमा रोग में बहुत फायदा होता है। लहसुन का रस हमेशा खाना खाने के बाद ही पीना चाहिए।

गला खराब होने पर लहसुन के रस को गर्म पानी में मिलाकर गरारे करने से गले की खिचखिच में तुरंत आराम मिलता है।

लहसुन के रस की 20 बूंदें और एक ग्लास अनार का ज्यूस मिलाकर पीने से किसी भी तरह की खांसी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

लहसुन के रस को मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इसके रस को मुंहासों वाले स्थान पर लगाकर 5 मिनट रखे और फिर पानी से धो लें। मुंहासों में आराम मिलेगा। इसका रस हमेशा दिन के वक्त ही लगाए और सुखने के बाद इसे तुरंत धो लेना चाहिए। नहीं तो ये स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए लहसुन वरदान है। इसका रस कम बालों वाली जगह पर लगाकर सुखने से उस स्थान पर नए बाल उग आते हैं।

जिन लोगों को रूसी और जूं की समस्याएं है वे लोग भी लहसुन के रस को बालों में लगा सकते हैं और फायदा देख सकते है।

इसका रस महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। ये महिलाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उनके स्तनों को सही आकार देता है।

इसके रस को दूध में मिलाकर रोजाना सुबह के समय पीने से महिलाओं में होने वाले बांझपन पर नियंत्रण किया जा सकता है।

लहसुन के रस को जहरीले जानवर के काटने पर होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

लहसुन के रस का सबसे बड़ा गुण है शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना। इसके नियमित इस्तेमाल से ह्रदयाघात और दूसरी ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

लहसुन का रस खून को साफ करता है साथ ही खून को पतला रखकर शरीर में खून के प्रवाह को सुचारू बनाए रखता है।