2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल में दाने और खुजली, कहीं इंफेक्शन तो नहीं? जानिए गर्मियों में इसके होने के कारण और बचाव

Yeast infection in hair: गर्मियों में शरीर ही नहीं, बालों में भी पसीना बहुत होता है। क्या आपके बालों में गर्मी आते ही खुजली और दानें बनने की समस्या होने लगी है?, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये फंगल यानी यीस्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है और इससे आपके सिर में गंजापन आ सकता है।

3 min read
Google source verification
itching_in_hair.jpg

गर्मियोंं में पसीना भले ही निकल कर शरीर और बालों को ठंडक प्रदान करता है, लेकिन इसके नुकसान बहुत होते हैं। अगर बालों में लंबे समय तक पसीना होता रहता है तो ये यीस्ट इंफेक्शन में बदल जाता है। इस्ट इंफेक्शन होने के लक्षण कई तरह से सिर में नजर आते हैं, लेकिन ये समस्या केवल पसीने के की वजह से नहीं होती, बल्कि लापरवाही के कारण भी होती है। तो चलिए बताएं कि अगर गर्मी में आपके बालों में खुजली और दानों की समस्या बढ़ रही है तो इससे कैसे बचा जा सकता है और इसके पीछे क्या कारण होते हैं।

क्यों होता है यीस्ट इंफेक्शन या खुजली- दाने (Caused by yeast infection or itching-and-rash)

गर्मी में पसीना खूब आता है। बालों में नेचुरल ऑयल भी स्केल्प से सेक्रिट होता रहता है। ऐसे में स्कैल्प के पोर्स यानी रोम छिद्र में से निकले तेल और पसीने के साथ धूल-धक्कड़ भी मिक्स होकर जमा होने लगते हैं। इससे ये रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। गंदगी जब बाहर नहीं निकल पाती तो वह फुंसी के रूप में बाहर आती है। खुजली भी इसी वजह से होती है, क्योंकि स्कैल्प के अंदर गंदगी जमा होती है। लंबे समय तक ऐसे स्थिति बनती रहे तो ये यीस्ट इंफेक्शन में बदल जाता है। इसलिए गर्मियों में बालों को शैंपू करना बहुत जरूरी होता है और अगर आपके स्कैल ऑयली हैं तो आपको ये समस्या ज्यादा होगी। इसलिए अपने स्कैल्प को साफ रखें।

ऐसे रखें बालों का गर्मियों में ख्याल (take care of hair this way in summer)

बालों का गर्मियों मे ं ख्याल रखने के लिए सबसे पहले जब भी आपको स्कैल्प पर पसीना महसूस हो, उसे शैंपू से धोएं। बाल में बहुत ज्यादा तेल लगाकर लंबे समय तक न रखें। बाल और स्कैल्प को सूखा रखने का प्रयास करें। इसके साथ इन बातों का ध्यान दें।

बालों को धोने से पहले तेल लगाएं (Apply Oil Before Hair Wash)
बाल में तेल एक से दो घंटे में ही अपना काम कर देता है। ज्यादा देर बाल में तेल लगाने से केवल पसीना और धूल चिपकना ही बढ़ेगा। इसलिए बाल नहाने से एक से दो घंटे पहले लगाएं, फिर धो दें।

अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें (Use Good Shampoo And Conditioner)
बालों के लिए हमेशा अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। शैंपू हमेशा पहले हाथ में लें और उसे पानी में घोल कर सिर पर लगाएं। बाल ज्यादा रुखे हो तो लिव इन कंडिशनर का इस्तेमाल करें। नार्मल कंडिशनर न लगाएं। लिव इन कंडिशनर यानी हेयर सिरम।

बाहर जाते समय बालों को कवर करें (Cover Hair When Going Outside)
बाहर जब भी निकलें, चेहरे की तरह बाल को भी कॉटन कपड़े से कवर करें। इससे बाल धूप, धूल और प्रदूषण से सेफ रहेंगे। पसीना भी आएगा तो वह आसानी से सूख जाएगा।

बालों पर मास्क लगाएं (Use Hair Mask)
बालों और स्कैल्प को स्वस्थ बनाने के लिए बालों पर हेयरमास्क लगाएं। नींबू के रस में केला को मैश करें और इसमें शहद और ग्लिसरीन मिक्स कर लें। इसे बालों पर लगाएं। चाहे तो आप इसमें अंडा भी मिक्स कर सकते हैं। नींबू की जगह एप्पल साइडर विनेगर का यूज करें। ये सारी चीजें बाल को खुजली, दाने, इंफेक्शन से बचाएंगे और बालों को हेल्दी और शाइनी बनाएंगे।

बालों के लिए आवश्यक डाइट (Diet For Hair Growth)
बालों को बाहरी देखभाल के साथ-साथ अंदरूनी देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इसलिए मजबूत बालों के लिए आप अपने आहार में हरी सब्जियां, सोयबीन, शकरकंद और ड्राईफ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स में आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए और ओमेगा-3 मौजूद होता है, जो आपके बालों को घना और मजबूत बनाता है।

अस्वीकरण - आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल