
Gram and Jaggery Health Benefits
नई दिल्ली। Gram and Jaggery Health Benefits: भुने हुए चने का सेवन तो आप अक्सर सर्दियों के मौसम में करते ही होंगें लेकिन क्या आपको ये पता है कि यदि इसे गुड़ के साथ मिला के खाया जाए तो इससे सेहत को कितने लाभ मिल सकते हैं। गुड़ और चना ये दोनों चीजें ही बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं इनके रोजाना सेवन से शरीर से ढेरों बीमारियां भी दूर होती जाती हैं। वहीं ये दोनों चीजें अनेकों पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं जैसे कि विटामिन बी,फाइबर,प्रोटीन,कार्बोहायड्रेट आदि चीजें। आप गुड़ और चना को अपने रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने से लेकर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। आपको भी चने और गुड़ से होने वाले इन फायदों के बारे में जानना चाहिए।
1.वेट कम करने के लिए होता है मददगार
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ये दोनों ही चीजें बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं ये पेट में जमे एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में भी आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है। चने की बात करें तो इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। चने के सेवन से होने वाले और फायदों की बात करें तो इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके रोजाना सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसलिए आपको भूख का अहसास नहीं होता है।
2.पीरियड के दर्द से राहत
अधिकतर महिलाएँ को पीरियड होने पर दर्द की समस्या बनी रहती है,ऐसे में यदि आप इस दर्द की समस्या को कम करना चाहते हैं तो गुड़ और चना आपको फायदा पंहुचा सकता है। इन दोनों चीजों में ही कैल्शियम और अनेकों पोषक तत्व आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं इनके रोजाना नियमित सेवन से आपको पीरियड के दर्द में भी बहुत ही ज्यादा सहायता मिलती है। विषेशज्ञों का मानना है कि रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ के खाने से सेहत को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है। ये शरीर में एंडोर्फिन रिलीज करता है,जिससे शरीर को आराम मिलता है। ये प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम को भी कम करता है।
3.इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए होता है मददगार
यदि आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो आपको गुड़ और चने को अपनी रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन दोनों के सेवन से आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं वहीं ये आपके इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। गुड़ और चने दोनों में ही फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। ये आपके पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी शरीर से दूर रखती है जैसे कि कब्ज,पेट दर्द,अपच आदि समस्याएं। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको इन दोनों को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
4.हड्डियों की सेहत के लिए
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो आप रोजाना गुड़ और चना को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये दोनों चीजें ही लंबे समय तक आपको स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ में अक्सर हड्डियों की परेशानी रहती है वहीं हड्डियों के कमजोर होने के साथ-साथ गठिया की समस्या का खतरा भी शरीर में बना रहता है। ऐसे में यदि आप हड्डी को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो इन दोनों चीजों का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है।
5.कब्ज की समस्या को करता है दूर
यदि आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है जैसे कि एसिडिटी,कब्ज,पेट में दर्द व गैस की समस्या आदि रहती है तो ऐसे गुड़ और चना बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। इन दोनों के चीजों के सेवन से आपका पाचन तंत्र धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। भुना हुआ चना और गुड़ ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
6.जोड़ों के दर्द में मिलता है राहत
गुड़ और चने के रोजाना सेवन से आपके शरीर को काफी ज्यादा लाभ मिलता है वहीं साथ ही में ये जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या को भी दूर कर देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए आप रोज अपनी डाइट में इन दोनों चीजों को जरूर शामिल करें। ये दर्द की समस्या को कम करता है वहीं गठिया की समस्या भी दूर हो जाती है। ये हड्डियों को मजबूत रखने में भी मदद कर सकता है।
Published on:
09 Dec 2021 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
