5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amla Murabba Benefits: पेट की समस्या को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, आंवला का मुरब्बा

Amla Murabba Benefits: आंवला की तरह ही आंवला का मुरब्बा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आंवला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो कई सारी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

2 min read
Google source verification
Amla Murabba Benefits: पेट की समस्या को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है, आंवला का मुरब्बा

Health benefits of amla murabba for digestion and immunity

Amla Murabba Benefits: आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में आंवला का इस्तेमाल औषधियों गुणों के रूप में किया जाता है। ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आंवले में विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। साथ ही आंवले के मुरब्बे में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करता है। इसलिए रोजाना आंवले का मुरब्बा का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। तो आइए जानते हैं आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे के बारे में

आंवला का मुरब्बा खाने के फायदे

1. खून की कमी को पूरा करता
खून की कमी को पूरा करने के लिए आंवले का मुरब्बा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवले में आयरन की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो खून बढ़ाने में एक औषधि के रूप में कार्य करता है। रोजाना आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से शरीर में होने वाली खून की कमी को तेजी से पूरा किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: जानिए अरहर दाल के है कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए आंवले का मुरब्बा सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि आंवला में फाइबर का अच्छा सोर्स पाया जाता है, जो जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रोजाना आंवले का सेवन जरूर करें।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए आंवले के मुरब्बे का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि आंवले के मुरब्बे में कैलोरीज की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना आंवले के मुरब्बे का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: काबुली चना का सेवन करने से मिलते है कई फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में करता है मदद

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए आंवले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना आंवले का मुरब्बा खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।