
Health benefits of Cactus Nagfani khane ke fayde
Nagfani Benefits: कांटेदार नागफनी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में नागफनी का इस्तेमाल कई दवाइयों को तैयार करने के लिए किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग नागफनी को खाते भी हैं। इसके मोटे छिलके को हटाकर अंदर के भाग को खाया जाता है। नागफनी के पौधे में विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। नागफनी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ये कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है। तो आइए जानते नागफनी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
नागफनी के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत
2. इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये संक्रमण और बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करता है।
3. कैंसर से बचाव करने में फायदेमंद
कैंसर से बचाव करने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में एंटी कैंसर गुण मौजूद होता हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने नहीं देता हैं और कैंसर से बचाव करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सूखा नारियल का सेवन करना महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद, खून की कमी को करे दूर
4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नागफनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागफनी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
29 Aug 2022 05:29 pm
Published on:
29 Aug 2022 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
