
Health benefits of cold milk for weight loss and acidity
Cold Milk Benefits: दूध पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी न्यट्रिएंट्स के भरपूर गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। लेकिन दूध को गर्म न पीकर ठंडा करके पीते है तो सेहत को कई लाभ मिलते है। अगर गर्म दूध पीने के कई फायदे हैं तो ठंडा दूध भी फायदे कुछ कम नहीं है। ठंडा दूध पेट को ठंडा रखता है। साथ ही ठंडा दूध पीने से मोटापा, एसीडिटी, बार-बार भूख लगना आदि जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए आप भी रोजाना ठंडा का सेवन करें। तो आइए जानते है ठंडा दूध पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
ठंडा दूध पीने के फायदे
वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए ठंडा दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ठंडा दूध पीने से कैलोरी काफी बर्न होती है। जिसकी वजह से वजन आसानी से कम हो सकता है। इसके अलावा ठंडा दूध पीने की वजह से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: औषधीय गुणों से भरपूर हरसिंगार कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अद्भुत फायदे
एसिडिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए ठंडा दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ठंडा दूध पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये पेट को ठंडा रखता है। साथ ही ये एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
भूख मिटाने में फायदेमंद
भूख मिटाने के लिए ठंडा दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद बार बार भूख लगती है, तो आप ठंडा दूध का सेवन कर सकते है। ठंडा दूध पीने से इस समस्या स राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत दिलाएंगे ये 4 तरह के शरबत
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
09 Jul 2022 04:16 pm
Published on:
09 Jul 2022 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
