5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daliya Benefits: दलिया ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे

Daliya Benefits: दलिया का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दलिया कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दलिया का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Daliya Benefits: दलिया ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे

Health benefits of daliya for blood sugar and digestion

Daliya Benefits: दलिया का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। दलिया में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, कार्बोहाइट्रेड और जिंक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। दलिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दलिया का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दलिया खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दलिया का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अशोक के पेड़ की छाल बवासीर और स्किन की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, महिलाओं की सेहत के लिए होता है फायदेमंद

2. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए दलिया का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में फायदेमंद
हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए दलिया का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट मखाना खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत और हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद

4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दलिया का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।