
Health benefits of dried apricot for diabetes and weight loss
Dried Apricot: सुखी खूबानी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। सुखी खूबानी एक ड्राई फ्रूट्स होता है। सूखी खुबानी के विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, सोडियम और कार्बोहाईड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। सूखी खुबानी वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सूखी खुबानी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
सूखी खुबानी के फायदे
1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए सूखी खुबानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सूखी खुबानी में फाइबर मौजूद होता है। जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नही लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: भैंस का दूध पीने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे, वजन बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद
2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सूखी खुबानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सूखी खुबानी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सूखी खुबानी का सेवन जरूर चाहिए।
3. आंखों की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
आंखों की समस्या को दूर करने के लिए सूखी खुबानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सूखी खुबानी में विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो अपनी डाइट में करे इन सब्जियों को शामिल, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सूखी खुबानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सूखी खुबानी में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
06 Aug 2022 04:06 pm
Published on:
06 Aug 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
