
Health benefits of drinking black tea, Kali chai peene ke fayde
Black Tea Benefits: काली चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कई लोग सुबह दूध वाली चाय तो कई लोग काली चाय पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि दूध वाली चाय की तुलना में काली चाय को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। काली चाय में मौजूद फायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लोराइड्स, टेनिन्स जैसे तत्व सेहत के लिए गुणकारी माने जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और यौगिक होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। काली चाय दिल की सेहत का ध्यान रखती है इसके साथ ही यह बालों और त्वचा के लिए कभी काफी लाभकारी मानी जाती है। बिना दूध की काली चाय पीने से उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, रक्त परिसंचरण, दस्त, अस्थमा और पाचन समस्याओं आदि से छुटकारा मिलता हैं। तो आइए जानते हैं काली चाय पीने के फायदे के बारे में।
काली चाय पीने के फायदे
1. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद :
ब्लैक टी में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं और हीलिंग प्रक्रिया शुरू करते हैं। यह त्वचा के लिए अच्छा है क्योंकि यह शरीर को त्वचा के संक्रमण और धब्बे से लड़ने में मदद करता है। यह उम्र बढ़ने में देरी में मदद करता है और पफपन को कम कर सकता है।
2. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए फायदेमंद :
काली चाय एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। काली चाय में मौजूद कैफीन, कॉफी या कोला के मुकाबले अधिक फायदेमंद होता है और आपके मस्तिष्क को सतर्क रखता है जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार निरंतर होता रहता है।
3. दिमाग के लिए फायदेमंद :
दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उनमें रक्त के प्रवाह को और भी बेहतर बनाने के लिए काली चाय पीना बहुत उपयोगी है। दिन में लगभग 4 कप काली चाय का सेवन तनाव को कम करने में सहायक है यह दिमाग को तेज की आप की याददाश्त को बढ़ाती है और आप पहले से अधिक सतर्क व सक्रिय होते हैं।
4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :
पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी काली चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वजह यह है कि काली चाय में कैटेचिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। कैटेचिन इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज यानी सूजन के कारण होने वाली पेट से जुड़ी समस्याओं को कुछ कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि काली चाय का उपयोग पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है और उससे निजात चाहिए। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी सामान्य चाय की जगह ब्लैक टी लेनी होगी, जो यकीनन आपके लिए फायदेमंद होती। डायबिटीज नियंत्रण में काली चाय बहुत मददगार होती है, क्योंकि कुछ अध्ययन बताते है कि बिना दूध की चाय पीने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
Updated on:
04 Jan 2022 06:56 pm
Published on:
04 Jan 2022 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
