30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Clove Water Benefits: आइए जानते है लौंग के पानी पीने के फायदे जो सेहत के लिए लाभदायक होता है

Clove Water Benefits: लौंग के पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लौंग में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाए रख सकते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लौंग वाला पानी पिएं। साथ ही उल्टी, पेट की समस्या, स्ट्रेस, पार्किंसंस, बदन दर्द में लौंग का पानी बहुत ही लाभदायक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 Dec 2021, 5:05 PM IST

Clove Water Benefits: आइए जानते है लौंग के पानी पीने के फायदे जो सेहत के लिए लाभदायक होता है

Health benefits of drinking clove water

नई दिल्ली। Clove Water Benefits: लौंग का पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि ये आपको कई सारी बीमारियों से बचाता है। लौंग में विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन के से भरपूर होती है। लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करता है, व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाए रख सकते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स सूजन और तनाव को कम करने में सहायक होता है। दांतों और मसूड़ों में सूजन की समस्या को दूर करता है। फाइबर होने के कारण कब्ज, गैस, उल्टी, पेट की समस्या, स्ट्रेस, पार्किंसंस, बदनदर्द में लौंग का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको लौंग के पानी के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसे रोजाना पीने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकती हैं। आइए जानते हैं लौंग के पानी पीने के फायदों के बारे में।

यह भी पढ़े: सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं बाजरे की रोटी

लौंग का पानी पीने के फायदे

वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लौंग वाला पानी पिएं। यह वजन को घटाने की शारीरिक प्रक्रिया को तेज करता है। रात में एक गिलास पानी में 3-4 लौंग डालकर रख दें। खाली पेट सुबह सबसे पहले यह लौंग वाला पानी पी जाएं। आप लौंग को चबाकर खा भी सकते हैं। लौंग के साथ आप दालचीनी, जीरा को भी मिक्स करके इसे भून लें। इसे पीसकर पाउडर बनाएं और पानी में उबालकर पी जाएं। थोड़ा कड़वा स्वाद में लगे तो आप शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं।

तनाव के लिए फायदेमंद :

आजकल की लाइफस्‍टाटल के चलते लगभग हर किसी को स्ट्रेस ने घेर रखा है। खासतौर पर महिलाओं को स्‍ट्रेस बहुत ज्‍यादा होता है क्‍योंकि उन्‍हें घर और बाहर दोनों की दोहरी जिम्‍मेदारियां निभानी होती है। ऐसी महिलाओं को लौंग का पानी पीना चाहिए, क्‍योंकि यह स्ट्रेस को दूर करता है इसलिए डिप्रेशन, तनाव और नींद की समस्या में लाभदायक है।

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद :

डायबिटीज रोगी भी अपनी डाइट में लौंग को शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह हेल्दी डाइट के साथ मिलकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़े: जानिए बड़ी इलायची के फायदे, जो बीमारियों से बचाव में आपकी मदद करता है

दांतों के लिए फायदेमंद :

लौंग में एनाल्जेसिक कॉम्पोनेंट होते हैं. यह दांत के आस-पास की सूजन को कम करके दर्द में आराम देते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो दांतों में संक्रमण को फैलने से रोकते हैं। अगर आपके दांतों में दर्द है तो दर्द वाली जगह पर लौंग रखने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, 2 लौंग चबा भी सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा और दांत मजबूत बनेंगे।

सर्दी-जुकाम के लिए फायदेमंद :

सर्दी के दिनों में लौंग के पानी का सेवन करने से कई तरह के सेहत लाभ हो सकते हैं। लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस पानी को सर्दी-जुकाम में पीने से आराम मिल सकता है। यह पाचन को भी दुरुस्त करता है। शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन यानी सूजन की समस्या से बचा सकता है। लौंग को आप चबाकर खाएं, इसे भूनकर पाउडर बनाकर गुनगुना पानी के साथ खाएं, चाय में डालकर पिएं या फिर लौंग का पानी सुबह खाली पेट पिएं, हर तरह से सेहत को लाभ पहुंच सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।